Ibn24×7news
नौतनवां महाराजगंज
जनपद महाराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के लोटन-कोल्हुई मार्ग के शांतिनगर चैराहे पर बीती आधी रात को एक शख्स की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी है। कौशल किशोर नामक यह युवक अपने घर के सामने सड़क पर तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अवाक रह गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।इस बाबत एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र ने तहरीर दी है। इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …