Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 28 at 10.12.02 PM

श्री सिद्धदाता आश्रम के संस्थापक स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की जयंती आनन्दोत्सव के अवसर पर देश विदेश से बड़ी संख्या में भक्तगण जुटे

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:इस अवसर पर अधिपति अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद् जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि इस मृत्युलोक का अपना विधान है,साथ ही आप और हम पिछले जन्मों के प्रारब्ध भी लेकर आए हैं। इनको भोगना ही होगा लेकिन गुरु के बताए मार्ग पर चलोगे तो इन भोगों के बीच भी बचे रहोगे। कष्ट होंगे लेकिन उनकी अनुभूति सकारात्मक हो जाएगी। उन्होंने भाष्यकार रामानुज के उदाहरण के द्वारा समझाया कि भगवान भी खुद से अधिक आचार्य यानि गुरु को महत्व देते हैं। उन्होंने बताया कि रामानुज स्वामी ने भगवान से वचन लिया है कि जो भी भगवान का नाम लेगा,भगवान उसे मुक्ति प्रदान अवश्य ही करेंगे।

स्वामी ने कहा कि इसी प्रकार हमारे गुरुमहाराज स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने भी अपने इष्ट से यह वचन लेने के बाद ही श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम की स्थापना की कि वह यहां आस्था विश्वास के साथ आने वालों को धर्म अर्थ काम और मोक्ष प्रदान करेंगे। इसीलिए इस आश्रम का नाम सिद्धदाता आश्रम रखा गया जो कि सिद्धों को भी सिद्धि प्रदान करने वाला है। इससे पहले वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज के दिव्य विग्रह का अभिषेक किया गया। उनके समाधि स्थल पर पूजन हुआ। श्री गुरु महाराज की शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। सभी भक्तों को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। वहीं जयपुर से आए गायक लोकेश शर्मा ने अपने भजनों से आनन्दोत्सव का माहौल बना दिया और दिल्ली से आई नृत्य मंडली मधुबन आट्र्स ने भी बहुत शानदार प्रस्तुतियां दीं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *