Breaking News

फरीदाबाद – सर्व समाज एकता मंच द्वारा विशाल पौधारोपण

फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सर्वं समाज एकता मंच का बेटी बचाओ अभियान सेक्टर-8 सिही गांव के पार्क में सर्वं समाज एकता मंच के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सर्व समाज एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेन्द्र मावी उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय भडाना, भारत विकस परिषद संस्कार शाखा के अध्यक्ष अमर बंसल, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष अरूण बजाज का फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थितजनो को सम्बोधित करते हुए मावी, तिलकराज शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि पौधारोपण एक पुण्य का कार्य है जिसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होने कहा कि यह पौधे ही वह असली दवा है जो कि हमारे स्वास्थ्य को सही रख सकता है। इसीलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रदूषण रूपी राक्षस को दूर भगाओ और अपना एंव अपने बच्चो व परिवार का जीवन बचाओ। इस मौके पर सर्व समाज एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेन्द्र मावी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, हरियाणा प्रदेश के महासचिव गोपाल ढींगरा ने ब्राह्मणों को खीर खिलाकर स्वागत भी किया।
इस अवसर पर पहला पौधा रोपण स्थानीय पार्षद के पिता मुख्य तार सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया और इसके बाद पौधा रोपण बिजेन्द्र मावी, आर डी गुप्ता, आर के गोयल, आरडब्लूए के पूर्व अध्यक्ष आर एस डागर, बाबू लाल शर्मा, पंकज सिंह, चन्द दलाल, पवन नारंग, अवतार सिंह, जोगेनदर वशिष्ठ , मोजीराम नम्बरदार, वाल्मिकी बस्ती के प्रधान नानक चन्द आदि ने भी हिस्सा अपने अपने हाथो से एक एक पौधा लगाया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *