Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 20 at 11.47.12 PM

खुद को डीसीपी बताने वाला फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: 19 मार्च की रात फरीदाबाद पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया, जो खुद को डीसीपी साउथ दिल्ली बताकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अपना परिचय डीसीपी साउथ दिल्ली सुरेंद्र चौधरी आईपीएस के रूप में दिया। उसने बताया कि उसे फरीदाबाद आना है और रास्ता नहीं पता, इसलिए पुलिस की सहायता चाहिए।

सूचना मिलते ही थाना पल्ला प्रबंधक ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया और दिल्ली बॉर्डर पर आरोपी को ढूंढ निकाला। आरोपी ने फिर से खुद को डीसीपी साउथ दिल्ली बताते हुए सरकारी वाहन की मांग की। जब उससे डेस्टिनेशन पूछा गया, तो उसने नोएडा छोड़ने की बात कही, जिससे पुलिस को शक हुआ।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। जांच में पता चला कि आरोपी का नाम गौरव शर्मा है, जो दिल्ली के महरौली का निवासी है और नोएडा सेक्टर-62 स्थित Artech कंपनी में वरिष्ठ मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

आरोपी ने इंटरनेट के माध्यम से डीसीपी साउथ दिल्ली और डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद के नंबर हासिल किए थे। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह केवल दिखावा करने और पुलिस की गाड़ी में घूमने की मंशा से ऐसा कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने महिला थाना सेंट्रल की प्रबंधक को भी फोन कर एक मामले में हस्तक्षेप करने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …