Breaking News
Screenshot 20250111 210955

जनता की समस्याओं को हल करना सरकार की प्राथमिकता:विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

Screenshot 20250111 210955

फरीदाबाद:हरियाणा के राजस्व एवं अर्बन लोकल बॉडी मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 10 सालों में हरियाणा में बिना भेदभाव के विकास किया है। युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है।

गरीब कल्याण की योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के हित में काम करते हुए लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। भाजपा की प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र के संकल्पों को पूरा कर प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा कर रही है। सरकार जनता को सशक्त करने और प्रदेश का नॉन स्टॉप विकास करने के लिए संकल्पित है।
भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर पहुंचकर शनिवार को हरियाणा के राजस्व एवं अर्बन लोकल बॉडी मंत्री विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा एवं मनोज वशिष्ठ,वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरा तोमर,जिला उपाध्यक्ष सुखवीर मलेरना,वजीर सिंह डागर,पंकज रामपाल,जिला मीडिया सह प्रभारी राज मदान,मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, कुलदीप साहनी,नरेंद्र जैन,प्रभा सोलंकी,ममता,डॉ.शिवानी,राम रतन गुप्ता,शिवम गुप्ता,सतेन्द्र दुग्गल आदि उपस्थित रहे ।

कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष पानी,सीवर,सफाई,गली,ग्रीन बेल्ट का सौन्दर्यकरण,पार्क आदि की समस्यायें रखी। मंत्री गोयल ने तुरंत अधिकारियों को सभी समस्याओं को हल कराने के निर्देश दिए। गोयल ने कहा कि प्रदेश की जनता के विकास के साथ प्रदेश के जन जन की समस्याओं का समाधान करना नायब सिंह सैनी सरकार की प्राथमिकता है और जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में आएंगी उनका अधिकारियों से कहकर तुरंत समाधान कराया जायेगा।

जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने इस अवसर पर कहा कि हर 15 दिन में एक बार भाजपा जिला मुख्यालय में बैठकर हमारे मंत्री जिले भर से आने वाले कार्यकर्ताओं व उनके माध्यम से लाई गई जन समस्याएं सुनेंगे। इस पहल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अपनी समस्याएं सीधे तौर पर सरकार तक पहुंचाने में सुविधा देना है। मंत्री की इस पहल की सभी कार्यकर्ताओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *