Breaking News
Screenshot 20241231 233204

प्रशासन का प्रयास समाधान शिविर में शिकायतों का समयबद्ध निपटान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:समाधान शिविर प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है।Screenshot 20241231 233204

इन शिविरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी बैठ कर लोगों की समस्याओं का निवारण करते हैं,इसलिए हर कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर लघु सचिवालयों में लगाए जा रहे समाधान शिविरों का आमजन को लाभ उठाना चाहिए।

सीटीएम अंकित कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में लगाए समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनी। सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि समाधान शिविर में आई शिकायतें फैमिली आईडी में त्रुटि,पेंशन,राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित आ रही है,जिनका मौके पर संबंधित अधिकारी द्वारा समाधान करवाया जा रहा है।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। शिविर में कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। जबकि कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और शिकायतकर्ताओं को समाधान होने पर जानकारी दी जाए।उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने जनता से सीधे रूप से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वें नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील होकर कार्य करें। सरकार के निर्देशानुसार जरूरतमंद लोगों को पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *