Breaking News
Screenshot 20241231 223501

26 जनवरी तक बनकर तैयार होगा मंझावली यमुना पुल:राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के मंत्री एवं तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने आज मंझावली यमुना तट पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया।

Screenshot 20241231 223501इस दौरान उनके साथ संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। नागर ने कहा कि 26 जनवरी तक यह पुल पूरी तरह से आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। राजेश नागर ने उनके निर्माण कार्य का दौरा किया और निर्माण में आ रही देरी के कारणों को जाना।उन्होंने अधिकारियों से पता किया कि इसमें कहां क्या दिक्कत आ रही है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अब यह निर्माण अंतिम चरण में है। अगले महीने 26 जनवरी तक आवागमन के लिए दोनों लाइन खोल दी जाएंगी। फिलहाल इस पुल पर एक लाइन पर आवाजाही चालू है। नोएडा की तरफ उतारने का काम फाइनल स्टेज पर है।

राजेश नागर ने कहा कि निर्माण कार्य में कई वजह से देरी हुई है जिसमें एनजीटी द्वारा समय-समय पर लगाई गई रोक और यमुना में बाढ़ के कारण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को यह भी ताकीद दी है कि यदि ठेकेदार या किसी अन्य की कोई कमी पाई जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

राजेश नागर ने बताया कि यह पुल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है,उनकी विधानसभा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। जिससे दो शहर नहीं बल्कि दो राज्य आपस में मिलने जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि निर्माण में देरी की एक वजह जनसंख्या के अनुपात में पुल निर्माण के डिजाइन में बदलाव करना भी रहा है।

जिसके अंतर्गत पुल की ऊंचाई और चौड़ाई दोनों में बढ़ोतरी की गई है। एक बार तो निर्माण होने के बाद पिलर तोड़े गए हैं और दोबारा बनाए गए हैं। इसमें समय और पैसे दोनों का खर्च बढ़ा है लेकिन इसके बन जाने के बाद अगले कई दशकों तक लाखों लोग इसका लाभ ले पाएंगे।

फरीदाबाद और नोएडा के बीच की दूरी भी सिमट जाएगी। राजेश नागर ने बताया कि सुखद यह है कि तमाम दिक्कतों के बाद अब यह पुल जल्द ही जनता को मिल जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *