Breaking News
WhatsApp Image 2024 11 23 at 9.45.20 AM

सीएम अनाउंसमेंट के विकास कार्यों को निर्धारित समय में करें पूरा:डीसी विक्रम सिंह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी तुरंत प्रभाव से गंभीरता से सरल,सीएम विंडो,सीपी ग्राम पर आई शिकायतों का समाधान करें। डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास परियोजनाओं को लेकर हर समय अपडेट रहें। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले।

WhatsApp Image 2024 11 23 at 9.45.20 AM

डीसी विक्रम सिंह शुक्रवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सरल,सीएम विंडो,सीपी ग्राम और सीएम घोषणा से जुड़ी शिकायतों पर गहनता से बैठक में समीक्षा कर रहे थे। डीसी ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सीएम विंडो,सरल पोर्टल और सीपी ग्राम पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायतों के निपटान की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सीएम विंडो और ऑनलाइन पोर्टल पर आई शिकायतों को सभी विभागों के अधिकारी डेलीबेसिज पर समीक्षा कर समाधान निकालें तथा सरल,सीएम घोषणा में जो भी कार्य अभी भी अधूरे है उनको जल्द से जल्द पूरा करें। सीएम घोषणा से रिलेटेड लंबित कार्यों का निपटारा करके एटीआर पोर्टल पर भी अपडेट करें। डीसी विक्रम सिंह ने बैठक में क्रमवार सभी विभाग के अधिकारियों /प्रतिनिधियों को सरल,सीएम विंडो,सीपी ग्राम और सीएम घोषणा से संबंधित आई शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा।

वहीं उन्होंने कई विषयों पर संबंधित अधिकारियों से सुझाव भी सांझा किए व सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में एडीसी विश्राम कुमार मीणा,एसडीएम फरीदाबाद शिखा,एसडीएम बड़खल अमित मान,एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज,आरटीए सचिव मुनीश सहगल सहित अन्य कई संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *