Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 22 at 7.58.24 PM

अभिषेक ने जज परीक्षा पास कर किया शहर का नाम रोशन:सुमित गौड़

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 22 at 7.58.24 PM

फरीदाबाद:गांव अनंगपुर निवासी अभिषेक भड़ाना द्वारा हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक परीक्षा (जज) उत्तीर्ण करने पर आज जिले के कांग्रेसियों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्य रुप से कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़,लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला,श्याम नेता बड़ौली मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने अभिषेक भड़ाना को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उनका मुंह मीठा कराया। इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि अभिषेक भड़ाना ने अपनी उपलब्धि से न केवल गांव अनंगपुर बल्कि फरीदाबाद का नाम पूरे देश भर में रोशन करने का काम किया है।

अभिषेक ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि अगर मेहनत की जाए तो हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अनंगपुर के स्कूल में पढ़े अभिषेक ने दिल्ली से ग्रेएजुशन और लॉ की पढ़ाई की और उसके बाद एक बार यूपी में हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक परीक्षा दी,लेकिन वहां उन्हें असफलता मिली,लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करके हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक परीक्षा पहली बार में ही उत्तीर्ण करके सफलता हासिल की। सुमित गौड़,रिंकू चंदीला,श्याम नेता आदि ने उनके दादा चौ.अतर सिंह भड़ाना,पिता सुंदर सिंह भड़ाना,चाचा नरेश भड़ाना आदि से आर्शीवाद लेते हुए अभिषेक की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *