Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 09 at 12.10.49 AM

हरियाणा में जनता ने लगाई बीजेपी के विकास पर मोहर:भाटिया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2024 10 09 at 12.10.49 AM
फरीदाबाद:हरियाणा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने प्रदेश में हैट्रिक बनाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई दी है,साथ ही उन्होंने बीजेपी के जीते हुए सभी प्रत्याशियों को भी शुभकामनाएं दी हैं। भाटिया ने कहा कि जनता ने बीजेपी सरकार के कार्यकाल पर मोहर लगाते हुए पूर्ण बहुमत दिया है, इससे साबित हो गया कि हरियाणा में बीजेपी के सुशासन से जनता पूरी तरह से खुश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमितशाह,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खटटर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों ने बीजेपी की हैट्रिक बनाने में अपना प्रमुख योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी ने 9 में से 7 सात सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी सीधे तौर पर बधाई के पात्र हैं।

गुर्जर ने दिन रात मेहनत कर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत के लिए पसीना बहाया है। भाटिया ने बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल, राजेश नागर,धनेश अदलकखा,सतीश फागना,मूलचंद शर्मा,गौरव गौतम और हरेंद्र रामरतन को बधाई दी है और उनसे उम्मीद जताई है कि वो बीजेपी की नीतियों को लगातार आगे बढ़ाते हुए जनहित के कार्य करेंगे। बीजेपी नेता जगदीश भाटिया ने कहा कि अब जल्द ही देश के जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं,बीजेपी वहां भी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा में नगर निकाय के चुनाव भी होने हैं,उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि बीजेपी इन चुनावों में भी जीत का ध्वज लहराने जा रही है। इसके बाद प्रदेश में विकास की बयार निरंतर बहती रहेगी और इसी तरह से बीजेपी लगातार चुनाव जीतती रहेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *