Breaking News
Screenshot 20241001 2107042

चुनाव ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के मतदान के लिए स्थापित किए गए सुविधा केंद्र:डीसी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241001 2107042

फरीदाबाद:हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी ड्यूटी पर कार्यरत स्टाफ को मतदान का अधिकार दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर सुविधा केंद्र बनाए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा आम चुनाव में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ का मतदान करवाने के लिए सभी छह विधानसभाओं में सुविधा केंद्र स्थापित करते हुए मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फार्म नंबर 12 जमा करवाने वाले सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी इन केंद्रों पर 3 अक्टूबर को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मत डाल सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद विधानसभा में चुनावी प्रक्रिया के दौरान लगी ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु सेक्टर-16 स्थित पंजाबी भवन,गुर्जर भवन,एनआईटी-2 स्थित लखानी धर्मशाला,एनआईटी-1 दौलत राम धर्मशाला,डीएवी स्कूल सेक्टर-14,सुषमा स्वराज कॉलेज,बल्लभगढ़ में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान के लिए सुविधा केंद्र स्थापित किए हैं।

डीसी ने बताया कि विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात ऐसे अधिकारी व कर्मचारी इन सुविधा केंद्रों पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं,जिन्होंने फॉर्म नंबर 12 में आवेदन किया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *