Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 21 at 11.54.57 PM

ठाकुर वाड़ा ओल्ड़ फरीदाबाद में विपुल गोयल का जोरदार स्वागत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 21 at 11.54.57 PM

फरीदाबाद:विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल का शनिवार को ओल्ड़ फरीदाबाद ठाकुर वाड़ा में राजू ठाकुर एवं उनकी टीम ने जोरदार स्वागत किया। विपुल गोयल को फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया और महिलाओं ने भी विपुल गोयल को जीत का आशीर्वाद दिया। अपने स्वागत में उमड़े जनसैलाब से गदगद हुए विपुल गोयल ने लोगों से आह्वान किया कि आने वाली 5 तारीख को कमल के निशान वाला बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करें।

उन्होंने कहा कि आप लोगों का साथ और आपका विश्वास ही मेरी ताकत है। मुझे यकिन है, आप लोगों के प्यार और सत्कार ने मेरी जीत की राह आसान कर दी है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने फरीदाबाद में विकास कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और फिर से मौका मिला तो दोगुनी ताकत से क्षेत्र के विकास एवं उन्नति के लिए कार्य करूंगा।

उन्होंने कहा कि देश हित के लिए फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने देशहित में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। उनके प्रयासों से आज भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख देशों में शुमार है और अंतर्राष्ट्रीय नीति एवं दिशा तय करने में भारत का अतुलनीय योगदान है। विपुल गोयल ने कहा कि आप लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है,उसे सूद समेत वापिस लौटाऊंगा। अपने पिछले कार्यकाल में भी मैंने नाहर सिंह स्टेडियम के पुनरुद्धार,आईएमटी को विकसित करने,शहर को हरा-भरा एवं स्वच्छ रखने की दिशा में हजारों पेड़ लगाने का कार्य किया। इसके अलावा शहर के एकमात्र खेल स्टेडियम में ट्रेक का निर्माण,सड़क,सीवर सहित लोगों को स्वचछ जल उपलब्ध कराने में मैंने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

इस बार विधायक बनकर आया तो फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदलकर रख दूंगा। विपुल ने कहा कि मैंने कभी स्वार्थ की राजनीति नहीं की पार्टी ने 2019 में मुझे टिकट नहीं दी तो मैंने विद्रोह नहीं किया। बल्कि,पार्टी के हित एवं उत्थान के लिए जी-जान से कार्य किए। फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और आपसे वादा करता हूं फरीदाबाद के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *