Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 20 at 12.13.56 AM

एनआईटी भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 20 at 12.13.56 AM

फरीदाबाद:एनआईटी भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना द्वारा प्याली चौक स्थित शगुन गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा,निर्वतमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष गांपाल शर्मा,पूर्व जिला महामंत्री डॉ.आर.एन सिंह,निर्वममान पार्षद बीर सिंह नैन,जयवीर खटाना,मुकेश डागर,कविन्द्र चौधरी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भगवान सिंह,भारत चेयरमैन,रोहित सरपंच,अनिल नागर,राजेश डागर,पाली मंडल अघ्यक्ष संदीप भड़ाना,नंगला मंडल अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी,जवाहर कालेानी मंडल अध्यक्ष लक्ष्यवर्धन,डबुआ मंडल अध्यक्ष संजीव सोम,गिर्राज लोहिया महेश लोहिया,मास्टर इस्लाम,लाला चेयरमैन,वीरू सरपंच पावटा, जसबीर सरपंच,प्रताप नगर,बिल्लू भगत,रामवीर चैयरमैन अनिल चेयरमैन,जगत भड़ाना बल्ले भड़ाना,राकेश खटाना,महिला मंडल शक्ति सुंदर भड़ाना सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज में जिस भी मुकमा पर हुं उसमें एनआईटी के कार्यकताओं का बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होनें लोकसभा के तीनों चुनाव में भाजपा को दिल खोलकर आर्शीवाद दिया। हमारी ताकत ही पार्टी के कार्यकर्ता है, जो हमारी पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी है इन निष्ठावान,कर्मठ और मेहनती कार्यकताओं के कारण है। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें है उसका श्रेय भी कार्यकताओं को जाता है। पार्टी ने सतीश फागना को एनआईटी से भाजपा का उम्मीदवार बनाया है इसलिए आप जैसे लोकसभा का चुनाव कृष्णपाल बनकर लड़े,वैसे ही एनआईटी विधानसभा का चुनाव सतीश फागना बनकर लड़ना है। उन्होनें कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है इसलिए अपने विधानसभा के निर्वतमान ड्रामेबाज विधायक और उम्मीदवार को अपना कीमती वोट ना दें जो सरेआम कहते है 50 वोट लाओं और नौकरी पाओ।

अगर गलती से भी कांग्रेस सरकार आई तो यह खर्ची- पर्ची वाली सरकार होगी। हरियाणा के लोग कांग्रेस के 10 साल का कुशासन आज तक नहीं भुले हैं जब विकास और रोजगार कुछ जिलों तक सीमित था लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास और हरियाणा एक हरियाणवी एक के मूल मंत्र पर चल प्रदेश के कोने कोने तक जनता का विकास किया,रोजगार काबलियत के आधार पर दिया। हरियाणा के मतदाता अच्छे से जानता है कि भाजपा ही उनका विकास कर सकती है।

कांग्रेस का एक ही ध्येय है झूठ बोलकर वोट बटोरो और सत्ता पर काबिज हो जाओ. जबकि हमारी पार्टी भाजपा का मूल मंत्र है विकास और सुशासन। इस अवसर पर सतीश फागना ने कहा कि में केन्द्र और प्रदेश के नेतृत्व और खासकर चौ. कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद करता हुं। जिन्होनें मेरे जैसे पिछली पंक्ति में बैठने वाले छोट से कार्यकर्ता को टिकट देकर कार्यकताओं के मान सम्मान को बढ़ाया है। उन्होनें कहा कि इस बार एनआईटी में कमल का फूल खिलना निश्चित है क्योकि यहां की जनता एनर्आइटी को लूटने और बर्बाद करने वाले निर्वतमान और पूर्व के विधायक को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *