Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 18 at 10.56.23 PM

भाजपा ने कांग्रेस राज में पढ़े लिखे युवाओं के साथ होने वाले कुठाराघात से दिलाई है निजात:मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 18 at 10.56.23 PM

फरीदाबाद:कांग्रेस की रैलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और कांग्रेस का नोकरी में कोटा देने का बयान और कश्मीर में आतंकवादियों को रिहा करने जैसे विवादित बयानों पर भाजपा प्रत्यासी मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा की
भाजपा का लक्ष्य हरियाणा को विकसित राज्य और देश को विकसित राष्ट्र बनाना है।

उन्होंने कहा की हरियाणा में 40 साल से युवाओं पर हो रहे कुठाराघात से निजात भी भाजपा ने दिलाई है। भाजपा ने हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी देने का सिस्टम लागू किया है और नौकरी के नाम पर युवाओं से पैसे लेने वाले दलालों की दुकानें बंद करने का काम किया हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा की हिंदुस्तान की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा की वह लगातार जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं और लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में उन्होंने युवाओं से संवाद किया और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर दसवां जवान भारतीय सेना में है आज शिक्षित बच्चे योग्यता के आधार पर नौकरियों पर लग रहे हैं। बल्लबगढ़ भाजपा प्रत्यासी मूलचंद शर्मा के कार्यालय सेक्टर-2 पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडो़ली ने कहा की भाजपा फिर तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी और प्रदेश का विकास करेगी।
मूलचंद शर्मा और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मोहनलाल बडोली जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा,भाजपा नेता भारत भूषण,टिपरचंद शर्मा,हर प्रसाद गोड सहित भाजपा कार्यकर्ता साथी भी मोजूद। भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने आज आर्य नगर,अज्जी कॉलोनी,त्रिखा कालोनी,श्याम कालोनी सहित एक दर्जन स्थानों पर लोगो के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान चाय पर चर्चा कार्यक्रमों में पहुंचे और बल्लभगढ़ के विकास कार्यों को आम जनता को पहुंचाने का काम किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *