Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 31 at 6.38.00 PM

जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

बलिय

WhatsApp Image 2024 08 31 at 6.38.00 PM

बलिया: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिन योजनाओं में प्रगति खराब मिली, सुधार लाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश देते हुए कहा, यह सुनिश्चित कराया जाए कि ओपीडी के समय सभी डॉक्टर समय से अपने कक्ष में बैठकर मरीजों को देखें। ओपीडी के समय अगर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए कोई मिला तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। क्लीनिक को भी चीज कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल में दूर दराज से मरीज आते हैं और उनको सुविधा हुई तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। सीएससी पीएचसी पर भी सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ब्लॉक लेवल पर डाक्टर या स्टाफ अपने ड्यूटी समय पर मौजूद रहे। अन्यथा जवाबदेही प्रभारी चिकित्साधिकारी की ही तय होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अस्पताल पर स्ट्रेचर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध रहे। मरीजों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनने में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि ज़िला कार्यक्रम समन्वयक डा चंद्रशेखर की संविदा सेवा का नवीनीकरण तब तक नहीं किया जाए, जब तक प्रगति में अपेक्षित सुधार ना हो जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीपी द्विवेदी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *