Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 10 at 11.19.19 PM

भाजपा सरकार बजट में हरियाणा की उपेक्षा कर रही,7 रुपया लेकर 1 रुपया वापस दे रही:दीपेन्द्र हुड्डा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 10 at 11.19.19 PM

फरीदाबाद:सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत बड़खल विधान सभा क्षेत्र में रोज गार्डन पार्किंग से 1 नंबर बीकानेर स्वीट,हनुमान मंदिर,मेन गुरुद्वारा,1-2 का चौक,शिवालय मंदिर 2 नंबर होते हुए लखानी धर्मशाला तक पदयात्रा की। इस दौरान पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया और रास्ते में फूल बरसाकर उनको अपना समर्थन दिया।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कि रेल बजट हो या खेल बजट केंद्र की बीजेपी सरकार बजट में हरियाणा की उपेक्षा करती है। भारत सरकार के बजट में 28 प्रदेशों में सबसे कम बजट हरियाणा को मिला। केंद्र सरकार हरियाणा से जीएसटी में 7 रुपया वसूलकर हरियाणा को केवल 1 रुपया वापस दे रही है। जो पूरे देश में सबसे कम है और हरियाणा के साथ घोर अन्याय है। प्रति व्यक्ति के हिसाब से देखें तो 29 प्रदेशों में सबसे कम यानी 6938 रुपया हरियाणा को मिल रहा है। जबकि,अरुणाचल में 140000 और गोवा हरियाणा के एक जिले जितना है,को 40000 रुपया दिया जा रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बजट देने में हरियाणा को भूली भाजपा सरकार को चुनाव में लोग वोट देना भूल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की दिल्ली में कोई सुनवाई नहीं है न कोई पूछ है। लेकिन प्रदेश की बीजेपी सरकार केंद्र सरकार का गुणगान कर रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इस साल के खेलो इंडिया के बजट में 2200 करोड़ में से हरियाणा को केवल 65 करोड़ दिया। वहीं,गुजरात को 600 करोड़ रुपए और यूपी को 500 करोड़ से ज्यादा दिया।जबकि ओलंपिक में देश के 6 मेडल में से 5 मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले 21%खिलाड़ी हरियाणा के हैं। पिछले 4 ओलंपिक,एशियाई और कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए 40% से 50% मेडल हरियाणा के खिलाड़ियो ने जीते।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद ही नहीं पूरे हरियाणा की दुर्दशा के लिये बीजेपी सरकार जिम्मेदार है, उसने प्रदेश का भट्ठा बैठा दिया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद सबसे ज्यादा टैक्स देता है लेकिन फरीदाबाद को न तो शुद्ध हवा मिलती है,न शुद्ध पानी,न साफ सफाई,न ही अच्छी सड़कें।भाजपा सरकार ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर नरक सिटी में बदल दिया। साफ-सफाई का इतना बुरा हाल है कि जरा सी बारिश होते ही सारी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। 10 साल में फरीदाबाद की जनसंख्या तो बढ़ी,लेकिन कोई एक नया कॉलेज नहीं खुला। इतना ही नहीं,सरकार 5 तरफ से फरीदाबाद में टोल वसूल रही है लेकिन यहां के लिए कोई काम नहीं कर रही। उलटे फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला कर दिया।

कागजों पर ही काम हो गया। अपराध में हरियाणा टॉप राज्यों में शामिल है। रोज कहीं फिरौती मांगी जा रही है तो कहीं लूट और कत्ल हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय गरीबों को 100-100 गज के मुफ़्त प्लॉट की योजना बंद करने वाली बीजेपी सरकार ने यहां 5000 गरीब परिवारों के घर पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें उजाड़ दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार केवल 30 दिन की बची है। आखिरी महीने में भाजपा सरकार की घोषणाएं इस बात का कबूलनामा है कि 10 साल में उसने कोई काम नहीं किया। क्योंकि,अगर काम किया होता तो अपने काम के नाम पर वोट मांगते। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी,नशा,अपराध,महंगाई,भ्रष्टाचार में नंबर 1 बना दिया। भारत सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि हरियाणा में अपराधी दनदनाते हुए घूम रहे हैं।

2004 के पहले भी बड़े-बड़े गैंग चल रहे थे फिरौतियां मांगी जाती थी। लेकिन कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने प्रदेश से अपराधियों का सफाया कर दिया था। लेकिन गृह मंत्रालय के एनसीआरबी के मार्च के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा आज हरियाणा में देश में सबसे ज्यादा अपहरण,सबसे ज्यादा फिरौतियों की वसूली,महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहा है। हरियाणा हत्या दर में नंबर 2 पर है। भाजपा ने अपराध की ऐसी स्थिति बना दी कि हर गांव से कोई न कोई गैंगस्टर,अंडरएज शूटर निकल रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने अपराधियों को चेतावनी दी कि प्रदेश में बीजेपी की केवल 30 दिन की सरकार बची है और कांग्रेस सरकार आने पर अपराधियों को एक बार फिर प्रदेश से पलायन करना पड़ेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *