Breaking News

नरकटियागंज:-चम्पारण के लिए कांग्रेस अभिशाप, केवल ब्यानबाजी व कागजी खानापूर्ति।

नरकटियागंज:-चम्पारण के लिए कांग्रेस अभिशाप, केवल ब्यानबाजी व कागजी खानापूर्ति
नरकटियागंज:-नरकटियागंज के स्थानीय वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चन्द्र दूबे ने भाजपा प्रतिनिधि अर्जुन सोनी के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पिछले चार वर्षों में हुये भाजपा के विकास कार्यों की सराहना करते हुये बताया कि एनडीए सरकार वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र में नरकटियागंज- रक्सौल रेलखण्ड पर परिचालन के लिये जीतोड़ कोशिश की हैं. सड़क से लेकर सांसद तक अपनी और जन आवाज को बुलंद किया. जिससे आज के दिन जो अमान परिवर्तन देखने को मिला है, वो काबिले तारीफ है. स्थानीय सांसद की मानें तो क्षेत्र में विकास का नजरिया जो इन चार सालों में बदला हैं, वो पिछले 70 वर्षों में यूपीए सरकार ने न हीं कोई विकास कार्य क्रियान्वयन हीं अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की केवल कागजी खानापूर्ति व ब्यान बाजी रहीं हैं. विकास की धारा मानों तो अब देखने को मिली हैं. चम्पारण की धरती कृतार्थ हो गयी जो सौगात अब मिली है|
वार्ता के दौरान 12 अगस्त से रक्सौल नरकटियागंज रेलखण्ड पर पैसेंजर ट्रेने चलेंगी, जिससे जिन लोगों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था वो अब दूर होती नजर आ रहीं है. कांग्रेस सरकार ने जो सपना चम्पारण वासियों को दिखाया नतीजा आज तक धरातल पर शून्य हैं. विकास कार्यों की समीक्षा की गयी जिसमें व्यवसाई वर्ग को ध्यान में रखते हुये सौगात दी जिसमें दरभंगा से राजधानी दिल्ली को जाने के लिये नई ट्रेने मिलेंगी| व्यवसाई वर्ग को इस खबर को पाकर खासा असर देखने को मिला. उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सोनी, हरिशंकर प्रसाद, पवन वर्मा, व्यवसाई बलविंदर सिंह उर्फ़ टिंकू सिंह, जयप्रकाश कुमार, भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के राजेश जयसवाल व अन्य गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी शामिल रहें|

रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *