Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 29 at 9.06.51 PM

जन आकांक्षाओं को पूरा करने एवं क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता:सीमा त्रिखा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 29 at 9.06.51 PM

फरीदाबाद:हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में बड़खल विधानसभा में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने बड़खल विधानसभा के अन्तर्गत ऐसी नगर एवं राहुल कॉलोनी में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से मुख्य रास्तों एवं गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय नागरिकों से करवाया।त्रिखा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सभी प्रकार के विकास कार्यों को पूरा करने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सुधार कर रही है। प्रदेश सरकार शिक्षा,सड़क,समुचित पेयजल व्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में सुधार की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से आमजन को मिलना चाहिए। आमजन की समस्याओं का समाधान भी जल्द हो और उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक कदम उठाएं जा रहे है।

सरकार की पहली प्राथमिकता आमजन को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिस भी काम का शिलान्यास करती है,उसे समय पर पूरा करने के लिए उतनी ही मेहनत भी करती है। इस अवसर पर संजय महेंद्रू, सूरज सांवरिया,ओम प्रकाश ढींगरा,अशोक कपूर,नरेश कुमार,नीरज मवई,सतपाल,दिनेश कुमार,प्रिन्स गौतम,अमित गौतम,संजू केबल,मुंशी राजन,मिथलेश, बिमलेश,कमलेश,सुमन रानी,गीता,बरखा,अजय भूरा,बंटी देशराज,तेजपाल,कालू,बदन सिंह,सुरेश,धर्मपाल,अयूब खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *