Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 26 at 5.14.16 PM

भाजपा सरकार में गौमाता की हो रही है दुर्गति:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:ओल्ड़ फरीदाबाद के हीरा मंदिर रोड़ ट्युबवैल नंबर-2 के समीप बिजली के खम्भे में करंट उतरने से दो गायों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही कांग्रेस के पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक मौके पर पहुंचे और कालोनीवासियों से सारी घटना की जानकारी ली। WhatsApp Image 2024 07 26 at 5.14.16 PM

कालोनी वासियों ने बताया कि सुबह उक्त बिजली के खम्भे में करंट आया था,जिससे एक गाय की मौत हो गई, इसकी जानकारी विभाग के कर्मचारियों को दी। जिस पर उन्होंने अपनी कार्यवाही शुरू की और कुछ समय बाद कहा कि अब खम्भे में करंट नहीं है,लेकिन कुछ समय बाद वहां से गुजर रही एक अन्य गाय करंट लगने से मर गई। बिजली कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर कालोनीवासियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

इस मौके पर कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार गायों को मां का दर्जा देने की बात करती है,दूसरी तरफ उन्हें सड़कों पर गंदगी खाने के लिए छोड़ देती है,इनके रख-रखाव के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं करती। पूरे शहर में जगह-जगह गायों को गंदगी खाते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वोट की राजनीति करती है,गौमाता और धर्म की आड़ में वोट ले लेती है और सत्ता प्राप्ति के बाद सब भूल जाती है।कौशिक ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि इस घटना के लिए दोषी जेई व एसडीओ के खिलाफ कार्यवाही होगी और जिस पशुपालक की गायें इस घटना में मारी गई है,उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। इस मौके पर शगुन चंद जैन,एनके शर्मा,नरेंद्र कुमार,नरेश कुमार,रोहित,सतबीर,मनीष,कपिल,रामपाल,जुबैर,सुरेश,डालचंद सहित अनेकों कालोनीवासी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *