Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 21 at 7.56.05 PM

सिद्धदाता आश्रम में दूसरे दिन भी गुरु पूर्णिमा मनाने पहुंचे हजारों भक्त

 

फरीदाबाद:सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में श्री गुरु पूर्णिमा का पर्व दूसरे दिन भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु को मानते हो तो उनके वचनों को भी मानो,तभी लाभ होगा| उन्होंने कहा कि सिद्धदाता आश्रम आने वालों को भावानुसार प्राप्त होगा ही,इसमें कोई संशय नहीं है।उन्होंने कहा कि व्यक्ति मुक्ति के लिया इस जीवन में आया है और मुक्ति का साधन गुरु महाराज से प्राप्त हुआ है। हमें नाम जप करना चाहिए और सात्विक जीवन जीना चाहिए। लेकिन ऐसा कम भक्त ही कर पाते हैं।

WhatsApp Image 2024 07 21 at 7.56.05 PM

भक्त गण गुरु के शरीर के साथ लगे भावों के साथ उनका आंकलन करते हैं जबकि गुरु भगवान की कृपा प्राप्त हैं और उन्होंने विशेष उद्देश्य के लिए जन्म लिया है| वह भगवान के विशेष गुरुतत्व को धारण करने वाले हैं और उनको शरीर के रूप में नहीं देखना चाहिए| वह शरीरी हैं ही नहीं। उनको शरीर के साथ जोड़कर आप देखेंगे तो धोखा खाएंगे। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का हमारे लिए बहुत अधिक महत्त्व है।आपको माता पिता आचरण देते हैं लेकिन गुरु आपका जागरण करते हैं। ऐसे गुरु के बलिहारी जाईये जिसने हमें मुक्ति का मार्ग दिखा दिया|

 

गुरु महाराज ने बताया कि कभी कभी गुरु अपने शिष्यों के धैर्य की परीक्षा लेने के लिए लीलाएं करते हैं जिसमें बड़ी संख्या में शिष्य टूट जाते हैं। जबकि गुरु एक कुम्हार की तरह हमें गढ़ने के लिए बैठा है| उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा प्राप्त करनी है तो पात्र बनो,खाली रहो और खुले रहो क्योंकि जब गुरु की कृपा बरसेगी तो खुले हुए पात्र को भरेगी| जो मुड़कर बैठ गए हैं, उलटे हैं। उन्हें कुछ प्राप्त नहीं होगा। इस अवसर पर युवराज स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने भी गुरु पूर्णिमा के महत्त्व पर प्रकाश डाला‌। उन्होंने कहा कि गुरु का महत्व आदि काल से चला आ रहा है।

 

भगवान भी जब अवतार में आये तो उन्होंने गुरु धारण किया| गुरु के बिना मुक्ति नहीं है। उन्होंने सभी को गुरु पूर्णिमा पर्व की बधाई दी और गुरु वचनों को धारण करने के लिए प्रेरणा दी| इस अवसर पर प्रख्यात भजन गायक संजय पारीख,लोकेश शर्मा एवं अन्य ने अनेक भजन प्रस्तुत कर गुरु भक्तों का मन मोह लिया| देश विदेश से आये हजारों भक्तों ने आशीर्वाद,सत्संग,प्रसाद,भोजन प्रसाद प्राप्त किया। बता दें कि श्री सिद्धदाता आश्रम में सात अगस्त को यथार्थ अस्पताल के सहयोग से वैकुंठवासी गुरु माता की पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *