Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 09 at 2.22.24 PM

इको कैंप जेआरसी का इको कैंप में से नो टू प्लास्टिक पर जनजागृति रैली

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 09 at 2.22.24 PM

फरीदाबाद:गवर्मेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में समर कैंप के अंतर्गत इको कैंप में जूनियर रेडक्रॉस,स्काउट्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में आज जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलैंस ब्रिगेड द्वारा से नो टू प्लास्टिक थीम पर जनजागृति रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलैंस ब्रिगेड प्रभारी रविन्दर कुमार मनचन्दा ने बच्चों से कहा कि प्रतिदिन के जीवन में हर व्यक्ति ना जाने कितने प्लास्टिक का उपयोग करता है सुबह आफिस जाने के लिए लंच पैकिंग के लिए प्लास्टिक टिफिन या पॉलीबैग,बाजार से शॉपिंग करते समय पॉलीथीन में समान लाना,सब्जियां पॉलीथीन बैग्स में लाना,दूध,ब्रेड,आटा,पैक्ड फूड और खाने का सारा सामान तक भी पोली बैग्स पैकिंग में ही उपयोग में होता और लाया जाता है।

विवाह और ऐसे ही आयोजनों में यूज एंड थ्रो वाला प्लास्टिक मटेरिअल जैसे प्लास्टिक गिलास,चम्मच,प्लेट,कप आदि कितना ही डिस्पोजेबल प्लास्टिक के समान का विलासितापूर्ण इस्तेमाल किया जाता है विड़बना यह कि उपयोग कितना भी कर लो और कूड़े में डाल दो। फिर यदि पर्यावरण प्रदूषित हो या आप फरीदाबाद जैसे विश्व के सब से प्रदूषित शहर में रहो क्या अंतर पड़ने वाला है। प्लास्टिक के प्रयोग के बाद प्लास्टिक के वेस्ट यानी कूड़े का उचित प्रबंधन ही हमे विश्व के सब से प्रदूषित शहर में रहने के धब्बे से बचा सकता है प्रयोग में लाने के बाद प्लास्टिक को उचित प्रकार से कूड़ा प्रबंधन के माध्यम से पर्यावरण हितेषी बनाने की पहल करने की आवश्यकता है।

अन्यथा पॉलिथीन और प्लास्टिक के डिस्पोजेबल बर्तनों का बहिष्कार करने का समय आ गया है। इसी विषय पर विद्यार्थियो ने वेस्ट मटेरियल से सुंदर और फैंसी वस्तुएं बना कर सभी को आकर्षित करते हुए रिफ्यूज,
रिड्यूस,रियूज और रिसाइकिल का सुंदर संदेश दिया। प्राचार्य मनचन्दा ने बताया कि इको कैंप प्रभारी प्राध्यापिका मुक्ता ने कीर्ति को प्रथम,गुंजन को द्वितीय,सविता को तृतीय तथा शीतल,कोमल,जहान्वी और अंशी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में घोषित किया।

प्राचार्य रविंदर कुमार मनचन्दा,मुक्ता,सुनील,दिनेश,गीता,सुरेंद्र सहित सभी अध्यापकों ने बच्चों का सुंदर संदेश देने के लिए साधुवाद किया तथा समर कैंप के अंतर्गत पर्यावरण प्रदूषण समाप्त करने हेतु जन जागरूकता अभियान में सहयोग करने के लिए बहुत बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *