Breaking News

ब्रह्माकुमारी दिव्यांग सेवा प्रभाग द्वारा निकाला गया अभियान

ब्रह्माकुमारी दिव्यांग सेवा प्रभाग द्वारा निकाला गया अभिया

दिव्यांग समानता संरक्षण एवम सशक्तिकरण अभियान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

IMG 20240702 WA0009

फरीदाबाद:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू के दिव्यांग सेवा प्रभाग की ओर से एवं फरीदाबाद ब्रह्माकुमारी आश्रम के सहयोग से दिव्यांग समानता,संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान सोमवार 1 जुलाई को स्थानीय सेवाकेंद्र फरीदाबाद से शुभ आरंभ हुआ।

यह अभियान 1 जुलाई से 9 जुलाई तक फरीदाबाद एवं गुड़गांव जिला के विभिन्न मुकबधिर,नेत्रहीन एवं मंदबुद्धि बच्चों को उनके स्कूलों में जायेगा। दिव्यांग सेवा प्रभाग दिल्ली जोनल संचालिका बीके आशा ने बताया की अभियान में हम उन्हें अध्यात्म प्रवचन,एनिमेटेड फिल्म,मूल्य निष्ट खेल,ड्राइंग कंपटीशन आदि गतिविधियों से उन्हें मूल्यों के प्रति जागरूक करेंगे। इस अभियान में मुख्यालय से बी के अतुल,बी.के.भालू भाई बीके कमलेश एवं लवली किरण,विद्या,अरुणा बहन,बीके हरिकिशन भाई ने हिस्सा लिया।

अभियान का संचालन कर रहे बीके अतुल ने बताया की दिव्यांग जनों को यह आध्यात्म परमात्मा संदेश देकर उन्हें सशक्त करना एवं उन्हें सामान्य रूप में देखना इस अभियान का उद्देश्य है। ब्रह्माकुमारी बहनों ने अतिथियों का तिलक और शाल देकर स्वागत किया।

दिव्यांग सेवा अभियान की शुरुआत के लिए मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा खेल उपनिदेशक,पैरालम्पियन,मेजर ध्यानचंद अवार्ड प्राप्त गिर्राज सिंह पधारे जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर एवं झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की और कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि ब्रह्मा कुमारीज दिव्यांग जनों के लिए यह विशेष सेवा कर रही है।

मैं हृदय से उनका आभार प्रकट करता हूं। स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका बीके ऊषा दीदी ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया और अभियान की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी उन्होंने मुख्य अतिथि गिर्राज सिंह को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद दिया,कार्यक्रम मंच का संचालन ब्रह्माकुमार ज्योति भाई ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *