Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 05 at 6.58.05 AM 1

साई धाम में समर कैंप का आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर-86 स्थित साई धाम में सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ सांईस एण्ड टेक्नोलोजी इन इंडिया के तत्वाधान में समर कैंप का आयोजन किया गया है। WhatsApp Image 2024 06 05 at 6.58.05 AM 1

जिसके उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल,पूर्व आईएएस धर्मवीर व उनकी पत्नी प्रोफेसर केया शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन कर कर किया गया उसके बाद शिरडी साई बाबा स्कूल के छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। 3 जून से 24 जून तक आयोजित इस समर कैंप में शिरडी साई बाबा स्कूल के छात्रों के साथ साथ सरकारी कन्या विद्यालय,सरकारी मॉर्डन स्कूल सराय ख्वाजा,सरकारी मॉर्डन स्कूल ओल्ड फरीदाबाद के छात्र छात्राएं भी शामिल होंगे।

इस कैंप में विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान का प्रशिक्षण देने के लिए आई आई टी और पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र उपस्थित होंगे। सभी गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र पहनाकर और साई बाबा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने साई धाम की प्रसंशा करते हुए कहा कि साई धाम जिस प्रकार से गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है यह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। साथ ही उन्होंने भविष्य में किसी भी सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान की। पूर्व आई ए एस धर्मवीर ने इस कैंप की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वो अब तक 62 कैंप का सफलता पूर्वक आयोजन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इस कैंप में हम आपको आसान तरीके से विज्ञान व गणित सिखाएंगे जो आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा। साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोती लाल गुप्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए अपने सन्देश मे कहा कि गर्मी की छुट्टियों का इससे अच्छा इस्तमाल नहीं हो सकता है.इस कैंप से ये बच्चे अपने विषय को और ध्यान पूर्वक सीख पाएंगे। शिरड़ी साई बाबा स्कूल की प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आए हुए सभी आगन्तुकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से आजाद शिवम दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में फरीदाबाद के डीएसएस श्रीकृष्णा,के ए पिल्लै,नरेन्द्र जैन,रत्न मुंशी,शशि बंसल,विकास मल्होत्रा,कर्नल भुचर के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व छात्र शामिल हुए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *