Breaking News

आशियाना फ्लैट में 5 दिन से नहीं आ रहा पानी

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ सेक्टर-56/56ए,स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के द्वारा बने हुए आशियाना फ्लैट में पिछले 5 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को बेहद परेशानी हो रही है, अफसोस तो इस बात का है कि इन फ्लैटों में 15000 लोग रहते हैं और पानी एक बूंद 5 दिनों से नहीं मिल रहा है।

IMG 20240514 WA0017

हरियाणा जल बोर्ड द्वारा सप्लाई वाला पानी सरूरपुर से चलता है और आशियाना फ्लैट के बाहर लगे वॉल को सरकारी कर्मचारी आशियाना फ्लैट का पानी बंद कर देता है। इस पानी की परेशानी स्कूल व काम पर जाने वाले लोगों बिना नहाए धोए जाना पड़ता है। आपको बता दें कि 2018 में सेक्टर-17 प्रेम नगर व सेक्टर-29 किसान मजदूर कालोनी के लोगों बसाया गया था। सरकारी ड्रा करके फिर भी इन लोगों को पानी के मोहताज होना पड़ रहा है। आए दिन पानी के लिए लोगों को रोना पड़ रहा है। इस समय लोकसभा चुनाव भी सर पर है फिर भी जानता को परेशान किया जा रहा है। जबकि यहां आए दिन लोकसभा प्रत्याशी वोट के लिए चोरी छीपे वोट मांगने के लिए घूमते हैं। हम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से निवेदन करते हैं इन लोगों को पानी देने का काम करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *