Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 06 at 4.39.20 PM

भाजपा ने फरीदाबाद को स्मार्ट की जगह बनाया कबाड़ सिटी:महेंद्र प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के समर्थन में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर के संयोजन में गांव पलवली स्थित उनके कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2024 05 06 at 4.39.20 PM

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. उदयभान उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में कांग्रेस प्रत्याशी चौ.महेंद्र प्रताप ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर ललित नागर एवं क्षेत्र की मौजिज सरदारी ने चौ.उदयभान और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप का सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया वहीं कार्यक्रम में कोने-कोने से आए हजारों लोगों ने उनका अभिवादन करते हुए चौ.महेंद्र प्रताप को भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए चौ.उदयभान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तानाशाही की सभी सीमाएं लांघ दी है,संविधान को बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाएं ईडी,चुनाव आयोग,ज्यूडिसरी,सीए आदि की विश्वसनीयता पर प्रश्र उठे हुए है,किस तरह विपक्ष को दबाने का प्रयास किया जाता है,इंकम टैक्स व ईडी के छापे विपक्षियों पर डाले जा रहे है,विपक्ष के एक-एक नेता को जेल भेजने का काम सरकार ने किया है। हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली दो-दो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,अरविंद केजरीवाल जेल गए,जिन पर कोई आरोप नहीं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है,वह बिना नेतृत्व के चुनाव लड़ रहे है,इनका एक ही कसूर है,वह भाजपा के सामने झुके नहीं।

चौ.उदयभान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते है कि उसमें मुस्लिम गंध आती है,लोगों को बड़ी जिज्ञासा हुआ और 56 लाख लोगों ने ऑनलाइन यह घोषणा पत्र डाउनलोड किया और जब पढ़ा तो उसमें मुस्लिम का एम तक नहीं था। इस घोषणा पत्र में महात्मा गांधी,जवाहर लाल नेहरू,बाबा भीमराव अंबेडकर की सपना नजर आया। उदयभान ने लोगों से कहा कि जुमलेबाजों के बहकावे में नहीं आना और इस बार फरीदाबाद कांग्रेस प्रत्याशी चौ.महेंद्र प्रताप को भारी मतों से जिताकर लोकसभा में भेजने का कार्य करे,जिससे कि आपकी सभी समस्याओं का जडमूल से समाधान हो सके। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी चौ.महेंद्र प्रताप ने भी भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में भय भ्रष्टाचार का बोलबाला है,लोग उनके झूठे वायदे और प्रलोभनों से तंग आ चुके है और सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके है। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद फकीराबाद बनकर रह गया है,दस सालों में यहां विकास के नाम पर केवल घोटाले हुए है,गरीब और गरीब हुआ है,जबकि सरकार अमीरों के हाथों की कठपुतली बन गई है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है,जब वोट की चोट से इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करे और देश में इंडिया गठबंधन की अपनी सरकार चुने। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं सम्मेलन के आयोजक ललित नागर ने तिगांव की धरती पर पधारने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ.उदयभान और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार बड़ा परिवार है,इस परिवार में मनभेद हो सकते है मतभेद नहीं। उन्होंने कहा कि चौ.महेंद्र प्रताप से उनके गिले शिकवे जरूर थे,लेकिन जब वह उनके घर आए तो आपसी सहमति से सभी गिले शिकवे दूर हो गए है और वह उन्हें विश्वास दिलाते है कि तिगांव क्षेत्र की जनता उन्हें यहां से भारी मतों से विजयी बनाकर भेजेगी। उन्होंनें कहा कि अगर अब हमने कमजोरी छोड दी तो आने वाले विधानसभा चुनावों में हमें उस कमजोरी का सामना करना पडेगा इसलिए हमें तन-मन-धन से चौ.महेंद्र प्रताप को विजयी बनाना है और प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्य में जी जान से जुट जाए। इस अवसर पर चंदा सरपंच,रमजान सरपंच,विनोद सरपंच,रिछपाल सरपंच,पंडित छाजू राम,सतवीर मास्टर,बलराज सरदाना,महेश नागर,कमल चंदीला,वेदप्रकाश यादव,अभिलाष नागर,सुरेश पार्षद,सत्यम सरपंच,जोगेंद्र तेवतिया,रामचंद्र नंबरदार,किशन नंबरदार,रिजवान आजमी,हमीद खान,सुदर सरपंच,गंगाराम जाट,तिलकराज शर्मा,सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *