Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 16 at 22.21.29

नेहरू कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा राज्यस्तरीय कॉमफेस्टा-24”कम्पटीशन का किया गया आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के प्रांगण में प्राचार्या डॉक्टर रुचिरा खुल्लर के कुशल निर्देशन में वाणिज्य विभाग द्वारा कॉमर्स उत्सव कॉमफेस्टा के अंतर्गत विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.चंद्रशेखर वशिष्ठ,प्राचार्य,राजकीय महाविद्यालय तिगांव एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉ.दिनेश जून प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय नाचोली,फरीदाबाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ.रुचिरा खुल्लर जी द्वारा किया गया। इस दौरान उप-प्राचार्या डॉ.सबिना सिंह,डॉ.मनीषा चौधरी व अन्य वरिष्ठ प्राध्यापक भी मौजूद रहे। कॉमर्स उत्सव कॉमफेस्टा में हरियाणा के विभिन्न महाविद्यालयों से 107 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया |

WhatsApp Image 2024 04 16 at 22.21.29

इस कार्यक्रम में कुल 7 प्रतियोगिताओं जैसे-एडमैड, स्टार्ट-अप,टॉक्स,बिज क्विज,रीसाइक्ल मेनिया,ग्रुप डिस्कशन,केस स्टडी तथा लोगो डिजाइनिंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों से आए सभी स्टाफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद किया तथा कार्यक्रम में उपिस्थत सभी विद्याथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्होने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम वाणिज्य विभाग में होते रहने चाहिए। कार्यक्रम मंच का संचालन शशि कुमार द्वारा किया गया।

डॉ.लीना वशिष्ठ एसो प्रो.ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें विभिन्न कॉलेजों के लगभग 45 विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार, प्रमाण-पत्र तथा ट्रोफियों से नवाजा गया। अंत में डॉ.प्रीती कपूर विभागाध्यक्ष वाणिज्य द्वारा सभी धन्यवाद किया। इस मौके पर वाणिज्य विभाग के डॉ.सुदेश कुमार यादव,डॉ.चारू मिड्डा सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *