Breaking News

पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने देखी पीपली लाइव

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:डी.ए.वी.शताब्दी महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के छात्रों के लिए आई.क्यू.ए.सी.में पीपली लाइव मूवी को दिखाया गया। महमूद फारूकी व अनुषा रिजवी निर्देशित इस फिल्म को दिखाने का उद्देश्य आज के राजनितिक, सामाजिक जीवन के साथ-साथ पत्रकारिता के आयामों के सही चित्रण को समझने का सबसे सही जरिया क्यूं है,यह समझाना रहा। वर्ष 2010 में भी यह फिल्म उतनी ही प्रासंगिक थी जितनी आज के जीवन के सन्दर्भ में है।

IMG 20240121 WA0009

दो दशक व सरकार परिवर्तन के बाद भी किसानों,नेताओं व मीडिया के जीवन,व्यवहार व नीतियों में कोई भी परिवर्तन नहीं आया है इसलिए यह फिल्म विद्यार्थियों को अवश्य देखनी चाहिए‌। रघुवीर यादव की एक्टिंग,फिल्म की पटकथा व कैमरा सभी विषय विद्यार्थियों के लिए विश्लेषण के विषय हैं। छात्रों ने इस मूवी को काफी रूचि लेकर के देखा। इस अवसर पर पत्रकारिता विभागाध्यक्ष रचना कसाना,वीरेंद्र सिंह,देवदत्त व प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *