Breaking News

भगवान राम सर्वज्ञ हैं और सबके हृदय में है:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से सैनिक कॉलोनी में भव्य श्री राम की यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैनिक कॉलोनी से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया इसमें सभी बूढ़े बच्चे महिलाएं शामिल थी। यात्रा में भिन्न-भिन्न प्रकार की सुंदर झांकियां निकाली गई। जिसमें बच्चों ने श्रीराम,लक्ष्मण, माता सीता,राजा दशरथ,कौशल्या,केकयी,सुमित्रा,जटायु,हनुमान का सुंदर रूप धारण किया हुआ था। यात्रा सैनिक कॉलोनी से मार्केट से होते हुए सैनिक कॉलोनी के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमी।

IMG 20240121 WA0005

कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने प्रभु श्रीराम की यात्रा का भव्य स्वागत किया और परिवार सहित यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। इस मौके पर विजय प्रताप ने कहा कि भगवान राम सर्वज्ञ हैं और सबके हृदय में है। सभी को बधाई और भगवान राम से यही प्रार्थना है कि सब पर उनकी कृपा बनी रहे। निवर्तमान पार्षद राकेश भड़ाना ने कहा कि सैनिक कॉलोनी में आयोजित ये यात्रा आस्था का प्रतीक ह।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *