Breaking News
d8cfe493 f3d7 4d55 93b5 c9b75d1823d5

निगम कर्मचारियों ने पर्चे बांट आंदोलन के समर्थन में जनता से सहयोग की अपील की

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी,हठ धर्मिता,दलित,कर्मचारी,सामाजिक न्याय विरोधी चरित्र को जनता में बेनकाब करते हुए नगर निगम के सैंकडो कर्मचारियों ने पांच नम्बर की मैन मार्केट में हजारों पर्चे बांट कर 20-20 वर्षों से ठेकेदारी प्रथा,दैनिक मान,अनुबंध पालिका रोल पर लगे सफाई कर्मचारियों व ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों को पक्का करने,गुरुग्राम नगर निगम के 3480 सफाई कर्मचारी सहित अन्य पालिकाओं से की गई 5 हजार सफाई कर्मचारियों की छंटनीगस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने,सरकार से हुए समझौते में मानी गई मांगों को लागू करवाने व अन्य न्यायोचित मांगों के लिए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में जनता से सहयोग की अपील भी की।d8cfe493 f3d7 4d55 93b5 c9b75d1823d5

निगम कर्मचारी कल भी हरियाणा सरकार की कर्मचारी
नो वर्क नो पे के पत्र के खिलाफ भी प्रदर्शन कर निगम आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजेंगे तथा काले कानून की प्रतियां भी जलाएंगे व शहर में उल्टी झाड़ू और काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

गौरतलब है कि नगर निगम के सैंकडो कर्मचारी भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय में एकत्रित हुए और वहां से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुार शास्त्री,राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि,जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत,जिला सचिव नानक खेरालिया कोषाध्यक्ष अनिल चिंडालिया,अजय शास्त्री,सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह बालगुहेर गुरुचरण खांडिया,कृष्ण चिंडालिया सुरेश देवी,ललित देवी,तथा अन्य नेताओं के नेतृत्व में निगम मुख्यालय से सलूजा पेट्रोल पंप से मूंगफली चौक बिजली दफ्तर के सामने से होते हुए सब्जी मंडी चार-पांच चौक मैन मार्केट में पर्चे बांटते हुये वापस नगर निगम मुख्यालय पहुंचे।

नगरपालिका कर्मचारी संघ,हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने प्रेस को बयान जारी कर बताया कि सरकार की ठेका प्रथा, प्राइवेटाइजेशन की नीतियां जनता को दी जाने वाली जन सुविधाओं को जटिल बनाने के साथ-साथ महंगा बना रही है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम-फरीदाबाद में ईको ग्रीन कंपनी पूर्ण रूप से काम करने में असफल है,लेकिन उसके बावजूद भी सरकार इस कंपनी को हटाने को तैयार नहीं है।

शास्त्री ने कहा कि सरकार की नीतियों का प्रभाव जहां जनता को जन सुविधा देने में वाधा उत्पन्न कर रही है,वहीं समाज के सबसे गरीब व्यक्ति सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों को भी ठेकेदारों का गुलाम बनाने काम करने के लिए विवश कर रही है।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष के मैदान में है,इसलिए आम जनता भी इन गरीब कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करें।
आज के प्रदर्शन मैं अन्य के अलावा कर्मी नेता प्रेमपाल,राकेश चिंडालिया,महेंद्र कुडिया,साजन खंडिया,राजकुमार,सुरेश देवी,ललिता देवी,कमलेश,कमला,पप्पू बोहत,शहाबुद्दीन,मनोज शर्मा,देवी चरण शर्मा,महेश शर्मा,सहित दर्शन कार्यकर्ता भी शामिल थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *