Breaking News
e711b615 77fb 4239 952d 7a562c8036fa

श्रीराम की मर्यादा एवं सीमाओं की रक्षा करना हमारा कर्तव्य:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टe711b615 77fb 4239 952d 7a562c8036fa

फरीदाबाद:भगवान श्रीराम की मर्यादा और सीमाओं की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है विजयादशमी और हम सब मिलकर इसको धूमधाम से मनाते हैं। कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे। इस मौके पर लोगों का अपार प्यार एवं समर्थन उनको मिला।

विजय प्रताप ने कहा कि भगवान राम के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद जब भगवान राम का अगले दिन राज्याभिषेक होने वाला था,. उससे एक दिन पहले शाम माता कैकायी ने महाराज दशरथ से राम के वनवास का वचन मांगा।

अगर राम कहते थे कि मैं नहीं जाता कल राजा बनूंगा तो जनता उनका साथ देती लेकिन वे मुस्कुराते हुए वनवास को चले गए। इससे उनकी त्याग एवं समर्पण की भावना का पता चलता है और हमें भी जीवन में लालच का त्याग करना चाहिए। विजय प्रताप ने कहा कि हमें देश में राम राज्य की कल्पना करनी चाहिए।

एक ऐसा देश जहां सभी को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज और कोई भी भूखा न सोए। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा।

विजय प्रताप एन.एच.3 ए ब्लॉक, एन.एच.1 जे ब्लॉक,एन.एच.1 एच ब्लॉक में आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल हुए जहां पर उनको लक्ष्मीकांत बिल्ला,नवीन नागिया,मुकेश गेरा, गुलशन नागपाल,सुभाष बवेजा,घनश्याम सेतिया,नरेश भड़ाना,रामा भाटिया,वरिंदर सिंह, गोलू,मनी भाटिया,मोहित भाटिया,गर्वित,विश्वास कपूर, अमन रात्रा,राकेश भाटिया प्रधान बन्नुवल वेलफेयर एसोसिएशन , संजीव ग्रोवर,अल्केश कुमार, अजय नाथ,मनीष चढ़ा,अक्षय नौनिहाल,कुलवंत सिंह,ढिल्लों अंकल,मनोज जायसवाल,इशांत कथूरिया,राहुल सरदाना,कमल खरबंदा,चाहत कुकरेजा,दिशांत खत्री,बिन्नी गुलाटी,ऋषभ बत्रा,मनीष भाटिया एवं भारत अरोड़ा आदि ने जोरदार स्वागत किया। विजय प्रताप ने 3 नंबर ए ब्लॉक में 51 हजार,1 एच ब्लॉक में 1 लाख 51 हजार एवं जे ब्लॉक में 51 हजार रुपए सहायता राशि भेंट की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *