Breaking News
4f908927 543f 4506 b1e3 cccc18b0d445

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पौने दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट4f908927 543f 4506 b1e3 cccc18b0d445

फरीदाबाद:बल्लभगढ़,दशहरा के पावन पर्व पर केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर-2 निवासियों को पौने दो करोड़ रुपए की धनराशि की लागत से आरएमसी से बनने वाली सड़को की सौगात दी है। ये सड़के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जायेगी।परिवहन मंत्री ने सेक्टरवासियों को संबोधित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा की माता रानी की कृपा से बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कोई कमी नही छोड़ी जाएगी।

उन्होंने उपस्थित लोगों सहित अन्य प्रदेश वासियों को
विजयदशमी के पावन पर्व की आपको एवं आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने इस मौके पर विकास कार्यों का पिटारा खोलते हुए स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल तुड़वाकर सड़को के निर्माण कार्य की शुरुआत की करते हुए शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा की सेक्टर- 2 में यह 100 वर्ग गज और 160 वर्ग गज की सड़कें को पानी की टंकी के पास की पॉकेट के पास वाली है। इन सभी को आरएमसी से बनाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-64 सी के मुख्यमार्ग को भी जल्द ही आरएमसी रोड़ बनवाया जाएगा।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा की उनके समय में गंदे पानी की निकासी के लिए समय नहीं था।

लेकिन आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग से बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से गंदे पानी की निकासी भी की गई और कच्ची सड़को को पक्का करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आन लाइन प्लेट फार्म प्रणाली पर भी विकास कार्यों के क्रियान्वयन की नियत और नीति का फर्क साफ देखा देखा जा सकता है।

गुगल पर अगर 2014 से पहले का बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र को देखेगे तो स्वय ही पता चलेगा कि विकास -2023 तक कितना हुआ है।
ये भी किए गए हैं मुख्य विकास कार्य
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किया गया है। वहीं मिनी सचिवालय ,
महिला कॉलेज के साथ-साथ सेक्टर-23 में एक और को एड कॉलेज की मंजूरी के साथ-साथ अंग्रेजों के जमाने से बने हुए स्कूलों का पुनर्निर्माण,आरएमसी रोड़,आरसीसी रोड़ मीठे पानी की सप्लाई और इंटर लाकिगं टाइलों से बनाई गई पक्की गलियों तथा बिजली,सिवरेज व्यव्स्था,एलईडी लाइटिंग सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं के अनेकों विकास विकास के काम बल्लभगढ़ के इतिहास में जुड़े है।

ये महानुभाव रहे उपस्थित।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,प्रधान प्रेमसिंह भाटी,निवर्तमान पार्षद हर प्रसाद गोड,निवर्तमान पार्षद दीपक यादव,लखन बेनीवाल,पारस जैन, बृजलाल शर्मा,अनिल पांडे,प्रधान योगेंद्र शर्मा,अनिल आर्य,ठाकुर हरवीर,सिंह,चंद्रप्रकाश,सुभाष चौधरी,आनंदपाल राठी,महावीर सैनी,ओपी शास्त्री,जगदीश मास्टर,उदयवीर गिल,नवीन चेची,
सुषमा यादव,संगीता
नेगी,योगेश शर्मा,पीएल शर्मा,
अभिषेक दीक्षित,शिवदत्त गोड,महेंद्र डॉक्टर सहित सेक्टर-2 के गणमान्य लोग मोजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *