Breaking News
65f00abe 0388 45eb 96f8 60431fc26fa3

समान विकास कराने के लिए प्रतिबद्ध है मनोहर सरकार:राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट65f00abe 0388 45eb 96f8 60431fc26fa3

फरीदाबाद:तिगांव के एकता एन्कलेव में विधायक राजेश नागर का नागरिक अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने लोगों के साथ संवाद किया और उनकी स्थानीय मांगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार सभी क्षेत्रों में समाज विकास करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और हर क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य प्रगति पर हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में तिगांव तेजी से तरक्की कर रहा है। यहां के स्कूलों कालेजों को अपग्रेड करने के साथ सीटों में बढ़ोतरी करने में भी तेजी है। जिससे हमारे बच्चों को पढ़ने के लिए दृर दूर नहीं जाना पड़ रहा है।

नागर ने कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास करवाए जा रहे हैं। कच्ची कॉलोनियों को पक्का किए जाने का बड़ा लाभ तिगांव क्षेत्र को मिला है क्योंकि हमारे यहां पर बड़ी संख्या में ऐसी कॉलोनियां हैं। नागर ने कहा कि पहले भी इन कॉलोनियों में विशेष फंड के जरिए कार्य करवाए जा रहे हैं लेकिन कॉलोनियों के नियमित होने के बाद यहां पर विकास की बयार आएगी। उन्होंने कहा कि आज भारत देश और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

हमने कोविड के बावजूद जी 20 देशों की जबानी कर अपनी धाक जमाई है वहीं बिना पर्ची खर्ची के नौकरियां देकर हरियाणा की मनोहर सरकार ने पिछली सरकारों की कार्यप्रणाली को बदल दिया है।

अभिनन्दन समारोह के संयोजक एकता एन्कलेव आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बब्बल बैंसला ने अपनी टीम के साथ विधायक राजेश नागर का फूलमालाओं,पगड़ी एवं बुके के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा,भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा,रूपा वर्मा,लाल मिश्रा,अजब चंदीला, राजभर,वासुदेव भारद्वाज,विरेंद्र यादव,भूपेंद्र चौधरी,उत्कर्ष गर्ग, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष राजबीर सिंह,अनुज शर्मा,अजित झा,गुरु मंगत कंबोज,राजेंद्र मीणा, हरिशंकर पांडे,अरुण सिंह,महेंद्र सिंह,सतीश भारद्वाज,राकेश पांडे,दिनेश एडवोकेट,विक्रम कंबोज,मनोज शर्मा,देवीदयाल शर्मा,रविंद्र राठौर,बृजमोहन तोमर,अशोक सिंह,राजकुमार ठाकुर,चरणदास,सरदार सुखवंत सिंह,उत्तम कुमार,सूरज सिंह,अजय सिंह,लल्लन सिंह,चन्दन,एसपी श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *