Breaking News

प्रधान पति की फावडे से काटकर नृशंस हत्या आरोपी पिता गिरफ्तार मचा हडकंप

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर:कलयुगी बाप ने फावड़े से काटकर की बेटे की हत्या,आरोपी पिता पुलिस गिरफ्त में बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलशादपुर गांव में एक दिलदहलाने वाली घटना से सनसनी।

जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलशादपुर गांव से एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है दिलसादपुर गांव निवासी वशिष्ठ सिंह अपने बेटे शैलेन्द्र सिंह को किसी बात को लेकर फावड़े से काट डाला । यह घटना शुक्रवार देर रात्रि करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

सूचना पा कर मौके पर पहुंची थाना करीमुद्दीनपुर और बरेसर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता वशिष्ठ सिंह उर्फ बंगाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबिक, शैलेंद्र सिंह के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गाजीपुर भेज दिया गया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार वशिष्ठ सिंह का गांव के बाहर परसा-तिराहीपुर मुख्य मार्ग पर ट्यूबवेल है। यहां पर शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर वशिष्ठ सिंह और उसके बेटे शैलेंद्र सिंह के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में तमतमाए वशिष्ठ सिंह पास में पड़े फावड़े से शैलेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे शैलेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी लोगों को सुबह मिली। इस दौरान किसी ने इस हत्याकांड की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी। गांव दिलशादपुर का यह क्षेत्र दो थानों (करीमुद्दीनपुर और बरेसर के क्षेत्र में पड़ता है) की पुलिस मौके पर पहुंच गई। और मामले पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है के पुलिस ने आरोपी पिता वशिष्ठ सिंह उर्फ बंगाली को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि इस घटना को अंजाम वशिष्ठ सिंह ने क्यों दिया । पुलिस ने बताया की अभी तहरीर नहीं मिला है ।

वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । मृतक की पत्नी ग्रांम प्रधान भी है । मौके पर आला अधिकारी पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *