Breaking News
2e2a37a4 47d7 446b 87ee 4aeb789b72d7

तिरंगा को देख बढ़ जाता है आजादी का अहसास – राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट2e2a37a4 47d7 446b 87ee 4aeb789b72d7

फरीदाबाद:सेक्टर-88 स्थित मदर्स प्राइड स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक राजेश नागर ने झंडारोहण किया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपने तिरंगा झंडा को देखकर आजादी का अहसास बढ़ जाता है। नागर ने स्कूल परिसर में लगे तिरंगा झंडा को फहराया।

उन्होंने कहा कि बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली आजादी को हम सबको मिलकर न केवल अक्षुण्ण रखना है बल्कि देश का दुनिया का सिरमौर भी बनाना है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व के पल हैं कि जब हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है जिसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है।

उन्होंने यहां प्रबंधन के साथ पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल नेहा साहनी,संस्थापक मनमोहन साहनी ने भी आजादी के बारे में अपने विचार रखे। इससे पहले उन्होंने यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया और स्कूल में चल रही गतिविधियों से परिचित करवाया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को तिरंगे झंडों और रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था।

जहां बड़े उत्साहपूर्ण वातावरण में स्कूल के बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे। कोर्डिनेटर प्रियंका शर्मा के सहयोग से विद्यार्थियों देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिताओं,क्विज,वाद-विवाद और भाषण आदि गतिविधियों में भागीदारी की। विधायक राजेश नागर ने सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *