Breaking News

नरकटियागंज:- नगर परिसर में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई सम्पन्न

नरकटियागंज:- नगर परिसर में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई सम्पन्न
नरकटियागंज नरकटियागंज में मंगलवार के दिन नगर परिसर में सशक्त स्थायी समिति का बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में पिछली बार प्रलयकारी बाढ़ को देखते हुए पूर्व में ही शहर के विधि व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है. सावन के महीने को देखते हुए शहर के सभी मंदिरों की साफ़ सफाई पर के साथ ही अच्छी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है,ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो साथ ही शहर के गंदगी वाले स्थान पर विलीचिंग पाउडर का जल्द जल्द छिड़काव किया जाए ताकि बारिश के मौसम में मच्छर का प्रकोप न हो।
खराब लाइट को जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाए और शहर को अंधेरा से दूर किया जाए. वही सभापति राधेश्याम तिवारी ने कहा कि मेरा कोशिश रहेगा कि जल्द से जल्द कुछ वार्ड को आेडीएफ घोषित करने की कोशिश की जा रही है। बैठक में वार्ड पार्षद देवीलाल प्रसाद,अनिल, उप सभापति बब्लू सराफ,नप सभापति राधेश्याम तिवारी के साथ नगर प्रबंधक शामिल रहे।

रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *