Breaking News
WhatsApp Image 2023 07 08 at 11.09.48 AM

राहुल गांधी की पुर्नविचार याचिका खारिज होने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मोदी सरनेम मामले को लेकर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा पर रोक लगाने वाली पुर्नविचार याचिका गुजरात हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने से देशभर के कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश है। इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेसी नेता सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध जाहिर कर रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ.उदयभान के नेतृत्व में सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर जिले के कांग्रेसियों ने एकजुट होकर रोष जुलूस निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने‘राहुल गांधी जिंदाबाद’‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’‘राहुल तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है’जैसे गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।

WhatsApp Image 2023 07 08 at 11.09.48 AM

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि यह हाईकोर्ट का फैसला है,इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करते,लेकिन इससे वह सहमत नहीं है और सुप्रीमकोर्ट जाने के लिए उनके लिए रास्ते खुले है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राहुल गांधी जी के साथ जिस तरह के हथकंडे अपना रही है, वह सबको दिख रहा है,कभी उनकी मेम्बरशिप खारिज करने का काम किया गया तो कभी और षडयंत्र रचकर उन्हें रोकने का काम किया जाता है,लेकिन देश की जनता यह सब देख रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सैशन कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी इसलिए हाईकोर्ट को उस पर टिप्पणी करनी चाहिए थी परंतु उन्होंने अपनी तरफ से एलीगेशन ऐड कर दिए है, यह पूरी तरह से गलत है।

उन्होंने कहा कि देश की न्याय पालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि न्याय होगा और आज पूरा देश राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पुर्नविचार याचिका खारिज करने वाले हाईकोर्ट के जज वर्ष 2007 से पहले गुजरात में बड़े पद पर तैनात थे। उन्होने यह भी कहा कि वह हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन नहीं कर रहे बल्कि राहुल गांधी को मजबूत करने और यह दिखाने के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ है इसलिए वह इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए । इस मौके पर बड़खल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके विजय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाई। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतान पड़ रहा है। लेकिन इससे राहुल गांधी डरने वाले नहीं है।

बल्कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा। तथा हमारे नेता राहुल गांधी सरकार के झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के अधिकारों का हनन करते हुए लोकतांत्रिक आवाजों व संवैधानिक मूल्यों को दबाया जा रहा है। साथ ही जनता द्वारा चुनी गई सरकार ही आम जनता की सुनवाई नहीं कर रही है। जिससे लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों ने अहंकारी सत्ता को जवाब देने का मन बना लिया है। इस अवसर पर एनआईटी क्षेत्र के विधायक पंडित नीरज शर्मा,पूर्व मंत्री करण दलाल,पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया,ललित नागर,विजय प्रताप,लखन कुमार सिंगला,योगेश गौड़,प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़,तरुण तेवतिया,नितिन सिंगला,अजय राठौर,पूर्व उपमहापौर अशोक अरोड़ा,पराग शर्मा,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया शर्मा,नीरज गुप्ता,गिरीश भारद्वाज,गुलशन बग्गा,पूर्व पार्षद जगन डागर,अनिल शर्मा,रोहित सिंगला, ललित बंसल,ठाकुर राजाराम,भरत अरोड़ा,संजय कौशिक चेयरमैन,विनोद कौशिक, डा.सौरभ शर्मा,बाबूलाल रवि,मनोज नागर,संजय सोलंकी, राजकुमार शर्मा,गजना कालीरमन,अनिल नेताजी, वीरपाल गुर्जर,खुशबू खान,विजय भीम बस्ती,कमल चंदीला, जवाहर ठाकुर सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *