Breaking News
23f9341c 7cec 411b 8ec5 67f13a4f8b87

25 जून को गदपुरी टोल प्लाजा पर होगा एक विशाल जनसभा का आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट23f9341c 7cec 411b 8ec5 67f13a4f8b87

फरीदाबाद:केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र के निवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 25 जून को गदपुरी टोल प्लाजा पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव शिरकत करेंगे और भाजपा सरकार द्वारा 9 सालों में देश में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देंगे।

केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जवाहर कॉलोनी 60 फीट रोड़ उत्सव बैंक्वेट हाल में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित जनसभा में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। केंद्रीय राज्य मंत्री कृषणपाल गुर्जर ने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है।

उनके द्वारा लिए गए कड़े फैसलों और परिश्रम के कारण ही भारत 2027 तक दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा आमजन के लिए लाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण ही उन्हें 130 करोड़ लोगों का का आशीर्वाद प्राप्त है। आज भारत का जलवा पूरी दुनिया में कायम है भारत के अध्यक्ष अधिकतर देश भारत के साथ खड़े हैं। आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प मोदी ने लिया है पहले सेना का सम्मान किया जाता था।

70 परसेंट समान का निर्माण हम स्वयं कर रहे हैं। मोदी ना होते धारा 370 ना हटती,ना राम मंदिर का निर्माण होता ना ही काशी का स्वरूप बदलता। आज देश के सभी तीर्थ स्थलों को नेशनल हाईवे से जोड़ा जा रहा है। मोदी जी ने कहा था कि हम आंख दिखाकर या झुककर बात नहीं करेंगे अगर देशहित के लिए बात होती है तो आखों में आंखे डाल कर बात करेंगे।

मोदी के रूप में देश को ऐसा महागुरु मिल गया है जिसके नेतृत्व में भारत देश निश्चित तौर विश्व गुरु बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार के 9 साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं और इसी भाव के साथ हम आगे भी जनता की सेवा करेंगे।

पिछले 70 सालों में देश में सिर्फ 400 मेडिकल कॉलेज थे परंतु प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सिर्फ 9 सालों में 300 अधिक मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। पहले मेडिकल सीट की संख्या पूरे देश में सिर्फ 80 हजार थीं। पिछले 9 साल में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से यह संख्या बढ़कर एक लाख 80 हजार हो गई है।

पहले भारत 8 लाख करोड़ के मोबाइल अन्य देशों से आयात करता था। परंतु आज भारत 3 लाख करोड़ के मोबाइल अन्य देशों में एक्सपोर्ट कर रहा है जिससे हमारा विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ेगा। वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीरा तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के केंद्र 9 साल पुरे होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने जो विकास कार्य किए है उनका लेखा जोखा जन जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो कर दिखाया जो आज तक 70 सालों में किसी पार्टी की सरकार नहीं कर सकी पहले अंग्रेजो की बनाई संसद थी और आज आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक अपनी संसद है। इस अवसर पर विधायक नगेंद्र भड़ाना,पार्षद महेंद्र भड़ाना,पार्षद कवीन्द्र चौधरी,पूर्व पार्षद महेश मणि,सुखबीर मलेरना,सुरेंद्र रावत,विजय बंसल,प्रदीप राणा,संजू चपराना सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *