Breaking News
1d2ee5ee 8f1d 454f b09d 18c5cc6df4a5

भारत 2027 में दुनिया में सबसे बड़ी तीसरी आर्थिक ताकत का देश बनेगा: कृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट1d2ee5ee 8f1d 454f b09d 18c5cc6df4a5

फरीदाबाद:भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारत 2027 में दुनिया में सबसे बड़ी तीसरी आर्थिक ताकत का देश बनेगा।

वहीं हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अमृत काल में देश को विकसित दुनिया का सर्वश्रेष्ठ भारत बनाना है। दिव्यांगजन शिक्षा और खेलों सहित किसी भी क्षेत्र में आज समाज में पीछे नहीं है। देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हाथों में होने से भारत की सीमाएं,खजाना और नागरिक सुरक्षित हैं। देश में दिव्यांगजनो के लिए पिछले 9 वर्षों में 13000 कैम्प लगाकर 12000 करोड़ रुपये की धनराशि के कृत्रिम अंग फ्री में देने का काम किया है।

जहां देश की अन्तिम पंक्ति के अन्तिम छोर के व्यक्ति को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ दिया जाता है। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सेक्टर-8 के सर्वोदय अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हाल में सरकार के 9 साल की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण दिव्यांगजनो लाभार्थी सम्मेलन जो कि भारत सरकार की एडीआईपी योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड साइकिल वितरण समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष में चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत दिव्यांगजनो के लिए मोटराइज्ड व्हीलचेयर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां भारत सरकार के 9 साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण तहत दिव्यांगजन लाभार्थी सम्मेलन में आज दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडीआइपी योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड साइकिल वितरण समारोह को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए बताया कि जन्मजात से गूंगे और बहरे बच्चो का कोलकलीर इंपाल्टमेंट का इलाज भारत सरकार की स्कीम एडीआईपी के अंतर्गत सर्वोदय अस्पताल में मुफ्त किया जाता है।

जहां इस इलाज को अगर प्राइवेट अस्पताल में कराते हैं तो इसका खर्चा 10 से 25 लाख रुपये की धनराशि का खर्चा आता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन शिक्षा और खेलों सहित किसी भी क्षेत्र में आज समाज में पीछे नहीं है। आईएएस की परीक्षाओं में दिव्यांगजन युवा प्रथम स्थान पर आ रहे हैं। वहीं पैरा ओलम्पिक खेलों में गोल्ड मेडल जीत कर देश के नाम का विश्व में परचम लहरा रहे हैं।
इस मौके पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में दिव्यांगजनो और गरीबों के लिए अनेकों योजनाएं चल रही है। जिसका फायदा दिव्यांगजनो मिल रहा हैं।
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद जताया कि आज देश की सरकार ने दिव्यांगजनो का ख्याल रखा है। ताकि वे अपने पैरो पर खड़े होकर कार्य कर सके और अपना जीवन जी सके।
सर्वोदय अस्पताल में डॉक्टर रवि भाटिया द्वारा अभी तक इस स्कीम के तहत करीब 250 ऑपरेशन कर चुके है और बच्चे सुन और बोल सकते हैं।

यह ऑपरेशन 5 साल की उम्र तक के बच्चों का भारत सरकार द्वारा हरियाणा का सबसे बड़ा गूंगे और बहरे का मुफ्त में इलाज कराने वाला हरियाणा का सर्वोदय अस्पताल आज सबसे बड़ा सेंटर है। सर्वोदय अस्पताल की निदेशक डॉक्टर अंशुल गुप्ता ने आए हुए सभी महानुभावों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

समारोह में दिव्यांगजनो को 20 मोटराइज्ड साइकिल और 10 व्हीलचेयर भेंट की गई। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और समाज सेवी दिव्यांग मैडम मधु को सम्मानित किया गया। समारोह में डॉक्टर रवि भाटिया,अनूप गर्ग सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *