Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 07 at 8.18.24 PM

कैबिनेट मंत्री ने किया मंडी पहुंचकर मार्केट कमेटी के कार्यालय का औचक निरीक्षण

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ मंडी पहुंचकर मार्केट कमेटी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहीं इस अवसर पर मौके पर मौजूद खाद्य आपूर्ति विभाग और मार्केट कमेटी के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। जहां सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

WhatsApp Image 2023 04 07 at 8.18.24 PM

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंडी में गेहूं की आवक को लेकर जानकारी ली गई। वहीं मंडी के सहायक सचिव इंदरपाल ने मंत्री मूलचंद शर्मा को जानकारी देते हुए बताया की अभी तक करीब 15 हजार क्विंटल गेंहू मंडी में आ चुका है और सरकारी खरीद होने का इंतजार है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियो को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बल्लभगढ़ मंडी में किसानों को गेहूं लाने में कोई दिक्कत ना आए। उसके लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए पीने के पानी सहित फसलों की उतरवाई,झराई,तुलाई सहित तमाम व्यवस्थाओ को भी बेहतर प्लेटफॉर्म क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि किसान चिंता न करें। सरकार उनके साथ है किसानों का कोई नुकसान नही होने देगी। इस मौके आप खाद्य आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर गिरीश मिश्रा के अलावा आढ़ती विनोद कुमार,आढ़ती लाल सिंह,रमेश आढ़ती,काले पूर्व प्रधान सब्जी मंडी,गुलशन बंसल, ब्रजलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *