Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 15 at 5.43.48 PM

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द करें पूरा:डीसी विक्रम सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने ओल्ड फरीदाबाद मार्किट के पास बनाई जा रही मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को यह भी आदेश दिए हैं कि जिन कार्यों में देरी है, उन्हें तत्काल पूरा किया जाए।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज बुधवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ओल्ड़ फरीदाबाद मार्किट के पास बनाई जा रही मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2023 03 15 at 5.43.48 PM

मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इसके साथ-साथ उन्होंने मल्टी लेवल पार्किंग के बारे में भी मौके पर ही रिपोर्ट प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों को पार्किंग संचालन के लिए जल्द कार्रवाई के आदेश दिए। पूर्णतया स्वचालित मल्टी लेवल पार्किंग में 100 गाड़ियां को खड़ा करने की सुविधा होगी। साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग के साथ निर्माणाधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स के भी निर्माण कार्यों का जायजा लिया और धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों को तेज करने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ओल्ड़ फरीदाबाद के बराही तालाब के सुंदरीकरण व जीणोद्धार और वह बनाने वाले पार्क का निरिक्षण कर,चल रहे काम का जायजा लिया।

इसमें पानी भरा जाएगा। बाकी हिस्से में अन्य सुंदरीकरण के काम किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के इसी क्रम में उन्होंने सेक्टर-28 में बनने वाली चाय की चौपाल की जगह का निरिक्षण किया तथा तिरंगा रोड पर स्मार्ट लाइटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की और जिन स्थानों पर लाइट्स नहीं है वहां लाइट्स लगाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात बल्लभगढ़ सोहना रोड़ सेक्टर 25 में बन रहे 15 एमएलडी सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य प्रगति का जायजा लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *