Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 07 at 6.55.00 PM

सैनिकों अर्धसैनिकों की स्कीम रद्द करने पर रोष:सतिंदर दुग्गल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा हाउसिंग बोर्ड द्वारा सैनिकों व अर्धसैनिकों के लिए 2014 में प्रारम्भ की गई स्कीम को पिछले सप्ताह 9 साल बाद रद्द करने पर फ़रीदाबाद व पलवल के सैनिकों व अर्धसैनिकों में रोष है। सतिंदर दुग्गल,पूर्व सैनिक,विंग कमांडर ने बताया की इसे रद्द कर जमा की गई राशि पर सिर्फ़ बचत खाते पर लागू 4 प्रतिशत से 4.5 प्रतिशत तक ब्याज के साथ देने के फैसले को दोहरे दंड के समान बताया जिसका अधिकतर सैनिकों अर्धसैनिकों ने विरोध जताया है।

WhatsApp Image 2023 03 07 at 6.55.00 PM

उन्होंने बताया की पूरे हरियाणा में लगभग 2618 सैनिक व अर्धसैनिक अभी तक इस डिफेंस स्कीम में अलॉटमेंट के लिए डटे हुए है और उन्होंने ब्याज सहित रिफंड की सहमति अभी भी नहीं दी है। सरकार के इस विभाग द्वारा प्राइवेट बिल्डर्स के लिए अलग मापदंड और सरकारी विभाग द्वारा अलग मापदंड अपनाने पर चिंता जतायी है. सतिंदर दुग्गल ने कुछ लोगों द्वारा सरकार व राजनेताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया ताकि प्राइवेट बिल्डर्स को फ़ायदा पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया की वे इस मामले को सरकार के समक्ष उठायेंगे व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सैनिकों व अर्धसैनिकों के लिए अलॉटमेंटस में 10 प्रतिशत आरक्षण निरस्त किए जाने को भी बहाल करने का भी अनुरोध करेंगे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *