Breaking News
1f935db0 7f4f 4bdf 8d5b 8496b8365400

कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं के मुद्दे पर एसडीओ से मिले यूनियन का प्रतिनिधि मंडल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट1f935db0 7f4f 4bdf 8d5b 8496b8365400

फरीदाबाद:हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन की नहरपार यूनिट ग्रेटर फरीदाबाद के यूनिट प्रधान सुनील कुमार चौहान एवम यूनिट के सचिव रविदत्त शर्मा के नेतृत्व में यूनियन का प्रतिनिधि मंडल सब डिविजिन छांयसा के एसडीओ अध्यानंद तिवारी से छांयसा दफ्तर के आधीन काम करने वाले बिजली कर्मचारियों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं के मुद्दे पर मिला।

जिसमे विशेष रूप से मौजूद पूर्व सर्कल सचिव संतराम लाम्बा,यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के यूनिट सचिव लेखराज चौधरी, एनआईटी फरीदाबाद के यूनिट प्रधान विनोद कुमार शर्मा,बल्लभगढ़ यूनिट के सचिव सुरेन्दर सिंह शर्मा सहित सिटी वन दफ्तर के प्रधान राजबीर शर्मा उपस्तिथ रहे। कर्मचारियों के हितों से जुड़े ज्वलन्त शील मुद्दों और आवश्यक समस्याओं में सम्पूर्ण टी एन्ड पी का ना मिलना यानी बिजली की सप्लाई को सुचारू रूप से चलाने,बिजली के फाल्ट ठीक करने और उन्हें दुरुस्त रखने के साथ साथ बिजली कर्मचारियों को फील्ड में काम करने के दौरान सुरक्षा के मापदंडों के तहत मिलने वाली सेफ्टी हेतु उपकरण किट के ना मिलने की कमी का होना ज्यादातर कर्मचारियों ने रोया। इसके साथ-साथ सभी कच्चे कर्मचारियों की जनवरी महीने की सैलरी अभी तक ना मिलना इस अहम विषय पर एचएसईबी वर्कर यूनियन के कर्मचारी नेता एसडीओ छांयसा से मिले।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *