Breaking News

डालसा की स्टॉल पर अंबाला की जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

6 4

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:36 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में लगाई गई डालसा की स्टॉल पर आज शुक्रवार को अंबाला की जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि 36 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में अद्भुत कला और कल्चर के बीच हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को निःशुल्क में भारतीय संविधान के कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की विस्तृत जानकारियां निःशुल्क में दी जा रही हैं। इसके लिए हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भारत सरकार के कानून मंत्रालय द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में लोगों को कला और संस्कृति की अमिट छाप के जरिए कानूनी रूप से भी जागरूक किया जा रहा है। वहीं इसके लिए प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लेकर पंपलेट व किताबों के वितरण करके लोगों को अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन वाई.एस. राठौर तथा उपायुक्त विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में लोगों को जागरूक करने का कार्य डीएलएसए और जिला प्रशासन द्वारा आपसी तालमेल करके चलाया जा रहा है। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुकिर्ती गोयल तथा सीजेएम पलवल कुनाल गर्ग के मार्गदर्शन में विभिन्न देशों,प्रदेशों के बुजुर्गों,युवाओं महिलाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कला के जरिए जागरूक किया जा रहा है। 36 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में स्टॉल नंबर-826 व 827 में एक छोटी सी चौपाल का रूप देकर लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम और निजी काउंस्लिंग के साथ कानूनी रूप से जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेले में शुक्रवार को अंबाला की जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा की अध्यक्षता में कला और संस्कृति के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कानूनी रूप से जागरूक किया गया। वहीं शिक्षा विभाग के राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्लभगढ़ की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान,सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और लोगों के कानूनी अधिकारों व मौलिक कर्तव्यों के बारे में प्रस्तुति देकर बताया गया। राधा कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल अगवानपुर के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने के लिए और नशे का विरोध करने हेतु बनाए गए कानूनों के बारे में जागरूक किया। मध्यस्थता है स्टॉल का मुख्य थीम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुकिर्ती गोयल और पलवल के सीजेएम कुनाल गर्ग ने सयुक्त रूप से बताया कि 36 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्टॉल का मुख्य थीम मध्यस्थता है, ताकि मध्यस्ता करके अधिक से अधिक लोगों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ताओं द्वारा लोगों को गिरफ्तारी से पूर्व और गिरफ्तारी के बाद की कानूनी सलाह निःशुल्क में दी जाती है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क में कानूनी सलाह व सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी निशुल्क में दी जा रही है। इसके अतिरिक्त कानूनी सहायता बुकलेट और पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त रूप से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का कार्य निरंतर जारी है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाडी वर्कर और स्वास्थ्य विभाग की एएनएम व आशा वर्कर आपस में तालमेल करके लोगों को सरकार की विभिन्न स्कीमों के बारे में जागरूक कर रही हैं। जिनमें मुख्यत पोषक आहार,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटी के जन्म पर कुआं पूजन करने तथा विभिन्न योजनाओं के अलावा बेटी के जन्म को भी बेटे के जन्म के रूप में मनाने जैसे अन्य तमाम पहलु शामिल हैं। मेले में लगी स्टॉल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता,अर्चना गोयल,महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला संयोजक,शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *