Breaking News

फरीदाबाद-संगठन की रीढ़ होते है कार्यकर्ता:सरदार निशान सिंह

8 2

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा है कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है।कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है इसलिए जननायक जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें और संगठन को मजबूत करें। जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह एवं श्रम व रोजगार मंत्री अनूप धानक बुधवार को जजपा के, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के एक नंबर स्थित निवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक को संबोधित करते हुए जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जननायक जनता पार्टी व भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग का उत्थान कर रही है, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चुनावों के दौरान जनता से जो वायदे किए थे, उन्हें धीरे-धीरे करके पूरा किया जा रहा है और जजपा का संगठन आज न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्र में भी मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने नगर निगम चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारियों से जुट जाने का आह्वान भी किया। बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप सिंह धानक ने कहा कि प्रदेशस्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पार्टी कार्य कर रही है और मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडक़र उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जजपा हरियाणा में नया इतिहास लिखने का कार्य करेगी। इस मौके पर जजपा के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व श्रम राज्यमंत्री अनूप धानक का फरीदाबाद आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है और पार्टी जिन उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारेगी,सभी कार्यकर्ता उनके समर्थन में हर तरह से प्रचार प्रसार करेंगे। बैठक में पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,ठाकुर राजाराम,सुखराम डागर,नलिन हुड्डा,अजय भड़ाना,अरविंद भारद्वाज,तेजपाल डागर,कुलदीप तेवतिया,हाजी करामत अली,राजकुमार कटवाल,कमल नेता,आशुतोष गर्ग,गगन अरोड़ा,रिंकल भाटिया,अरविंद शर्मा,दिनेश मलिक,कुनाल वर्मा,अमर बजाज,जितेंद्र अत्रि, अमन चहल,अजय मित्तल,देवेंद्र मान,जग्गी मेंबर,राहुल झा,देवेंद्र बक्शी,ललित बंसल,गजेंद्र भड़ाना,कृष्ण कपासिया,मुनेश कपासिया,हरमीत कौर,परविंदर सिंह,डालचंद सारन,सीमा सितोरिया,कुलदीप कटवाल, मनोज गोयल,हरिराम किराड़ सहित अनेकों जजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *