Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 14 at 9.04.18 AM

सूरजकुंड में फौगाट का आह्वान आगे बढ़ो हिंदुस्तान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:गजेंद्र फौगाट के नाम रही। फौगाट ने सूरजकुंड मेले में आयोजित कार्यक्रम में देशप्रेम से ओत-प्रोत अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में फौगाट ने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपनी जवानी को देश के नाम करने का संदेश मंच से दिया। कार्यक्रम का आयोजन कला और सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के माध्यम से करवाया गया।

WhatsApp Image 2023 02 14 at 9.04.18 AM

उन्होंने अपने कार्यक्रम में दर्शकों को इतना मंत्रमुद्घ कर लिया की पूरे मेले की भीड़ स्टेज के आसपास एकत्रित हो गई। उन्होंने वन्दे मातरम से जहां देशभक्ति का संदेश दिया वहीं बहू काले को गीत से सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में महिलाएं और युवतियां सब थिरकने लगी और माहौल को हरियाणा की संस्कृति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में एक वृद्ध महिला भी मंच पर थिरकने लगी।उनके गीत पाकिस्तान मैं एक बै म्हारा तिरंगा लहरा दयो पर जमकर तालियां बजीं। उन्होंने मेरा दामण सीमा दे हो,लटके की बीन,सुसरा जी मनै ल्या दे ऊंटनी जैसे लोक गीतों के माध्यम से संस्कृति का संदेश भी दिया। इस अवसर पर रंजीता मेहता बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष,कला और सांस्कृतिक विभाग से रेनू हुड्डा,दीपिका,सुमन डांगी आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *