Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 05 at 12.37.07 PM

केंद्रीय राज्यमंत्री ने युवा भाजपाईयों के साथ मनाया जन्मदिन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जन्मदिवस जिले के युवा भाजपाईयों ने धूमधाम के साथ मनाया। इसी कड़ी में आज युवा भाजपा नेता प्रवीण चंदीला के सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 31 किलो का केक काटा और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। इस दौरान युवा भाजपा नेता प्रवीण चंदीला सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

इस मौके पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,कृष्णपाल गुर्जर जिंदाबाद व भाजपा पार्टी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को भाजपामय कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ युवा कार्यकर्ता होते है और युवा भाजपा का संगठन मजबूत होने के साथ-साथ अनुशासित भी है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने में प्रयासरत है वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। पिछले आठ सालों में जितना विकास देश और प्रदेश का भाजपा सरकार में हुआ है, उतना विकास पिछले 70 सालों में नहीं हुआ।

WhatsApp Image 2023 02 05 at 12.37.07 PM

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि सरकार की नीतियों का लाभ जरूरतमंद और आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें। जिससे कि संगठन मजबूत हो और लोगों को सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ मिल सके। इस मौके पर युवा भाजपा नेता एवं कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण चंदीला ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि देश-प्रदेश में जहां मोदी-मनोहर सरकार हर वर्ग का समान विकास कर रही है वहीं फरीदाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में समूचे जिले में युद्धस्तर पर विकास कार्य चल रहे है,

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जहां नई-नई सडक़ें बनवाई जा रही है वहीं जिले के कनेक्विटी को बेहतर बनाया जा रहा है,जिससे आने वाले समय में फरीदाबाद विकास की नई बुलंदियों को छूऐगा।चंदीला ने केंद्रीय राज्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि युवा भाजपा कार्यकर्ता सरकार की नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार कर संगठन को मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। इस अवसर पर राजू तोमर,प्रवीण भड़ाना,अनिल पहलवान,नितिश खटाना,योगेश चंदीला,आदेश भड़ाना,सन्नी चंदीला,सचिन नागर,अमित नागर,सुंदर फागना,मनोज कुमार मीणा,प्रशांत मलिक,मोहित,अमित चंदीला एडवोकेट,टिंकू चंदीला,सुमित बिधूड़ी,शिवकेश भाटी,बंटी ठाकुर,योगेश ठाकुर,रोहित छाबड़ी,ललित छाबड़ी,प्रदीप छाबड़ी,सरफराज,अफजल खान,अमित चौधरी सहित सैकड़ों युवा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *