Breaking News

36वें अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प कला मेले का आगाज हुआ शुरू 

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:36वें सूरजकुंड मेले में वही धमाल,वही मस्ती,वही धूमधाम,नाच-गाना और कलाकारों की मंडलियां। फिर से एक साल पुराना शमा बंधा है राजा अनंगपाल की धरती‌ सूरजकुंड पर। मेले का आगाज बंसती माहौल में आज कर दिया गया। भारत के अलग-अलग प्रांतों की संस्कृतियों को समेटे और अंतर्राष्ट्रीय मंच को साथ लेकर जनमानस के समक्ष स्वागत के लिए आतुर दिखाई दे रहा है यह मैदान,जो कि बंजर होते हुए भी गुलिस्तां की तरह महक रहा है। मेले के मुख्य द्वार से लेकर बड़ी चौपाल,फूड कोर्ट से लेकर हिमाचल मंदिर,हैदराबाद के चारमीनार गेट से छोटी चौपाल तक हर जगह ढोल-नगाड़े,बीन व लोकसंगीत पर दर्शक और कलाकार एक साथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

IMG 20230203 WA0024

मेले में इस बार की विशेषता है कि भारत जी-20 देशों के समिट की अध्यक्षता कर रहा है और उसे इस आयोजन का मेन थीम बनाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत की मजबूत होती छवि को दिखाने का किया गया भरपूर प्रयास यहां सफल होता नजर आ रहा है। मेले में आ रहे विदेशी पर्यटक और दस्तकार भी मानते हैं कि भारत का रूतबा विश्व के महान माने जाने वाले देशों के बराबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजी से आगे बढ़ते जा रहे देशों में भारत को शुमार कर दिया है। इस माह 19 फरवरी तक जारी रहने वाले इस आयोजन में धीरे-धीरे दर्शकों की तादाद और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *