Breaking News
2bf2b525 ad4a 44c8 9711 369e915e777e

जिले में कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों की खैर नहीं

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट2bf2b525 ad4a 44c8 9711 369e915e777e

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि कहा कि गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या हमारे समाज पर एक कलंक है और इसका जिला फरीदाबाद में जड़मूल से उन्मूलन करने के लिए प्रशासन और पुलिस,शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग को जन प्रतिनिधियों को शामिल करके सयुक्त रूप से मिलकर सक्रियता से शिकायतों का गम्भीरता से क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।

डीसी विक्रम सिंह आज बुधवार को जिला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत भ्रूण हत्या और लिंग जांच को रोकने के लिए और आम जनता को जागरूक करने के लिए की जाने वाली विभिन्न गतिविधिओं की समीक्षा कर रहे थे। डीसी विक्रम ने डिप्टी सीएमओ डॉ.गजराज को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करें।

वहीं एसीपी मुनेष सहगल को कहा कि पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी मिल कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें। डीसी विक्रम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में अवैध लिंग जांच में लिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुखबिर योजना लागू की गई है, इसके अंतर्गत गुप्त तरीके से इस सामाजिक कलंकित कार्य में लगे लोगों की सूचना लेकर रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक मुखबिर, एक मिथ्या ग्राहक,और एक सहायक की टीम मिलकर योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के वार्डो में बढ़ते और घटते लिंगानुपात के आकड़ो की सूचि बनाकर लगाई जाए। जहां लिंगानुपात का आकड़ा सबसे कम हो वहां विभाग द्वारा जांच कराई जाए। वहीं गर्भवती महिलाओं को व उनके परिवारों को भ्रूण हत्या को रोकने बारे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जन प्रतिनिधियों को शामिल करके आम जन को भागीदार बनाकर जागरूक करें।

साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं की प्रभावी ट्रेकिंग एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की ओर विशेष कार्य योजना तैयार कर सम्बंधित क्षेत्र में नवाचार करें। अवैध लिंग जांच व पीएनडीटी नियमों की उलंधना करने वालें अल्ट्रासाउंड सैन्टरों के खिलाफ जिला में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर उन्हें ब्लैक लिस्ट करें। सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को पीएनडीटी एक्ट के अनुसार सारी हिदायतें पूरी करनी सुनिश्चित करें।
बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल,एसडीएम बड़खल पंजक सेतिया,एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद,एसीपी मुनेष सहगल,जिला शिक्षा अधिकारी मुनेष चौधरी,डिप्टी सीएमओ कम पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ.मान सिंह, सीडीपीओ डॉ.मंजु श्योरान सहित अन्य गणमान्य अधिकारी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *