Breaking News
35fd78b5 3d25 446b a61f a7f211fa3fa6

भारतीय मजदूर संघ ने हरियाणा भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन:सौंपा ज्ञापन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट35fd78b5 3d25 446b a61f a7f211fa3fa6

फरीदाबाद:प्रदेश में ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा (सम्बन्धित भारतीय मजदूर संघ) ने जिला मुख्यालय सेक्टर-12 में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी विभिन्न मांगों के लिए उपायुक्त महोदय फरीदाबाद के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय हरियाणा सरकार को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम फरीदाबाद परमजीत सिंह चहल गेट पर पहुंचे। उन्हें ज्ञापन देते हुए नवल किशोर जिला सचिव,सतीश भाटी,प्रमोद गोयल,बाबू भड़ाना,शैलेश कुमार, नीरज त्यागी जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नीरज त्यागी ने बताया कि ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों का सम्बंधित विभाग समय पर वेतन संबंधित बजट भेजे ताकि वेतन में देरी न हो और वेतन समय पर मिले।

संबंधित जोखिम भरा काम होने के कारण उन्हें सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं। पंचायतों द्वारा शोषण बंद हो। बिना कारण हटाए गए कर्मचारियों को फिर से बहाल किया जाए। ऑपरेटरों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *