Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 27 at 9.08.04 AM

18 ग्राम स्मैक सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

18 ग्राम स्मैक सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराध में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने एक अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मनीष उर्फ बच्चो(19) है।

WhatsApp Image 2023 01 27 at 9.08.04 AM

आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में फरीदाबाद के सेक्टर-59 का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-59 बापूनगर से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 133 पुडिया(18 ग्राम) स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पैसे कमाने के लालच मे आकर पिछले 6 महिने से अवैध नशा तस्करी करने लगा।

आरोपी स्मैक को फतेहपुर सिकरी किसी व्यक्ति से 200/-रु पुडिया में 500 पुडिया खरीद कर लाया था। आरोपी 300रु की पुडिया बेचता था। आरोपी अभी तक 367 पुडिया स्मैक बेच चुका है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने मामले में अधिक पूछताछ के अदालत के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी को स्मैक उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *